सोमवती अमावस्या सोमवार को तड़के तीन बजे स्नान शुरू हुआ। सोमवती सवेरे 7.22 बजे तक रहेगी, लेकिन यह स्नान शाम तक चलता रहेगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
ganga snan at haridwar
- फोटो : amar ujala
अमावस्या के मौके तीर्थनगरी हरिद्वार में देशभर से लाखों श्रद्धालु धर्म नगरी पहुंचे हैं। व्यवस्था का संचालन सही ढंग से करने के लिए हरिद्वार शहर में पुलिस फोर्स मुस्तैद की गई है। सोमवती अमावस्या पर सर्वाधिक यात्री पंजाब, हरियाणा और जम्मू कश्मीर से हरिद्वार पहुंचे हैं।
विज्ञापन
3 of 4
snan
शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार जो तिथि सवेरे सूर्योदय के समय रहती है, वह पूरे दिन मानी जाती है। वहीं सोमवती का स्नान करने के बाद महिलाओं ने पीपल के वृक्षों की परिक्रमा कर अनेक प्रकार की वस्तुओं का दान किया।
महिलाओं ने अपने पति और परिवार के लिए भी समृद्धि मांगी। जिन महिलाओं के 13 सोमवती स्नान पूरे हो चुकें हैं उन्होंने गंगा के तटों पर जाकर उद्यापन किया। महिला श्रद्धालुओं की ओर से शैया दान भी किया गया।