फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2018: कृष्ण जन्म के बाद करेंगे ये 5 उपाय, तो चमक जाएगा आपका भाग्य

Sun, 02 Sep 2018 09:21 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
krishna
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार हर कोई बड़े ही उत्साह के साथ मनाता है। इस दिन व्रत आदि कर रात 12 बजे कान्हा का जन्मोत्सव मनाया जाता है। ऐसे में अगर आप कुछ उपाय करते हैं तो आपके व्रत का फल कई और गुना बढ़ जाता है। जिससे आपको सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
hare krishna
ज्योतिषाचार्य पंडित संतराम के अनुसार, इस बार अष्टमी तिथि 2 सितम्बर की रात 08:47 पर लगेगी और 3 तारीख की शाम 07:20 पर खत्म हो जायेगी। हालांकि भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव 3 सितंबर की रात को ही मनाया जाएगा। क्योंकि अष्टमी तिथि का सूर्योदय 3 सितंबर को होगा। ऐसे में अगर आप कृष्ण जन्माष्टमी पर कर लेंगे तो धन की कमी तो दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

3 of 7
dana
कहा जाता है कि इस दिन गरीबों में या फिर किसी धार्मिक स्थल पर जाकर फल और अनाज दान करना चाहिए। साथ ही पंडित को भोजन भी कराएं। ऐसा करने से आपके घर में धन की कमी तो दूर होगी ही साथ ही भविष्य में भी आपको धन की कमी कभी नहीं होगी।

4 of 7
shankh - फोटो : shankh
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर कान्हा के बाल स्वरूप की मूर्ति पर शंख में दूध डालकर अभिषेक करें। इसके बाद मां कान्हा के साथ ही मां लक्ष्मी का भी पूजन करें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार जरूर आएगा।
विज्ञापन

5 of 7
coin
माना जाता है कि, जन्माष्टमी पर जब आप कृष्ण पूजन करें तो उस समय कुछ सिक्के पूजा स्थल पर रख दें और उसके बाद पूजा करें। पूजा समाप्त होते ही इन सिक्कों को अपने पर्स में रख दें। ऐसा करने से लक्ष्मी जी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
विज्ञापन

6 of 7
goddess laxmi
शास्त्रों में कहा गया है कि धन कौड़ियां मां लक्ष्मी को बहुत पसंद होती हैं। इसलिए पूजा के समय पीले कपड़े में 11 कौड़ियां बांधकर रख दें। इसके बाद कृष्ण और लक्ष्मी पूजन करें। इसके बाद इस पोटली को तिजोरी में रख दें। इससे धनलाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
tulsi - फोटो : अमर उजाला
अगर आपने घर में तुलसी लगाई है तो आप तुलसी के वृक्ष पर लाल चुनरी ओढ़ा दें। साथ ही वहां घी का दीपक जाएंगे। इसके बाद आप “ॐ वासुदेवाय नम:” का जाप भी करें। ऐसा करने से आपकी सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें