फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Grahan 2018: भारत में नहीं दिखेगा सूर्य ग्रहण, लेकिन फिर भी पड़ेंगे ये बुरे प्रभाव

Thu, 15 Feb 2018 07:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
सूर्य ग्रहण
भारत में कब दिखाई देगा सूर्य ग्रहण ?
भारतीय समय के मुताबिक ग्रहण 15 फरवरी 2018 की रात को 12.25 पर शुरू होगा। ज्योतिषियों का मानना है कि इसके कुछ बुरे प्रभाव सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
सूर्य ग्रहण
वैज्ञानिकों का कहना है कि बिना सुरक्षा उपाय किए सूर्य ग्रहण देखने से आंखों की रोशनी तात्कालिक या स्थाई रूप से भी जा सकती है। साथ ही, यह दिमाग के नर्व्स पर भी बुरा असर डाल सकता है।

 
विज्ञापन

3 of 6
सूर्य ग्रहण - फोटो : SOCIAL MEDIA
ज्योतिषाचार्य ओमप्रकाश सती के अनुसार वर्ष 2018 का पहला आंशिक सूर्य ग्रहण 15 फरवरी को दिखाई देगा। ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। लेकिन फिर भी इसके कुछ बुरे प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। यह ग्रहण दक्षिणी अमेरिका उरुग्वे और ब्राजील में देखा जाएगा। लेकिन भारत में पड़ने वाले बुरे प्रभाव को लेकर ज्योतिषाचार्यों की अलग-अलग राय है।
 

4 of 6
astrology
कुंभ संक्रांति पर सूर्य के मकर राशि से कुंभ राशि में स्थान परिवर्तन के बाद सूर्य ग्रहण है। ऐसी स्थिति में सभी 12 राशियों पर सूर्य के इस गोचर का एवं ग्रहण का असर देखा जाएगा। सूर्य ग्रहण का असर आंशिक है। भारती समय के अनुसार 15 फरवरी 2018 की रात 12.25 मिनट पर शुरू होगा और सुबह 4 बजे इसका मोक्ष काल है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
astrology - फोटो : google
सूर्य ग्रहण के दौरान अपनी राशि के अनुसार दान करना अति उत्तम होता है। जिनका राशि स्वामी सूर्य है खासकर उनके लिए ग्रहणकाल में दान बहुत ही फलदायी एवं विभिन्न दोषों को काटने वाला बताया गया है। ग्रहणकाल में मंदिरों के पट बंद कर देने चाहिए। मूर्ति को स्पर्श नही करना चाहिए, किंतु ग्रहण का असर हानिकारक माना गया है तो भगवान का भजन-कीर्तन किया जा सकता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सूर्य ग्रहण - फोटो : SELF
इसके बुरे प्रभाव से बचने के लिए आवश्यक है कि इस काल में मोक्ष से पूर्व किसी भी स्थिति में कोई भी शुभ कार्य ना करें। अन्यथा इसका दुष्प्रभाव आपको पीड़ित कर सकता है। बुजुर्ग, बीमार और गर्भवती स्त्रियों को विशेष रूप से ग्रहणकाल में ध्यान देने की जरूरत है। इन लोगों को घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। अन्यथा वे शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं।

साल 2018 का पहला सूर्य ग्रहण 15 फरवरी को, भूलकर भी न करें 3 काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें