आगामी 27 जुलाई को साल का दूसरा चंद्रग्रहण लगेगा। लेकिन उससे मजह कुछ दिन पहले सूर्य ग्रहण भी पड़ने वाला है। जो कुछ राशि वालों के लिए बुरी खबर लेकर आया है।
विज्ञापन
2 of 6
पूर्ण सूर्यग्रहण
- फोटो : SELF
ज्योतिष पंडित ओम सती ने बताया कि इस बार आषाढ़ महीने की अमावस्या को यानी 13 जुलाई 2018 को सूर्य ग्रहण पड़ रहा है। यह सूर्य ग्रहण पुनर्वसु नक्षत्र और हर्षण योग में होगा।
विज्ञापन
3 of 6
सूर्य ग्रहण
13 जुलाई को भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजकर 18 मिनट सेकंड से शुरू होगा, जो कि 8 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। इस सूर्य ग्रहण का माध्यम काल 8 बजकर 13 मिनट पर होगा और मोक्ष 9 बजकर 43 मिनट पर होगा।
4 of 6
astrology
- फोटो : astrology
यह ग्रहण कर्क लग्न और मिथुन राशि में पड़ेगा। इसमें सूर्य और चंद्र दोनों मिथुन राशि में रहेंगे और लग्न में बुध और राहु रहेंगे।
विज्ञापन
5 of 6
cancer
- फोटो : cancer
बताया कि यह ग्रहण कर्क लग्न और मिथुन राशि में हो रहा है। इस कारण कर्क लग्न, कर्क राशि, मिथुन लग्न, मिथुन राशि वालों पर यह ग्रहण अशुभ प्रभाव डाल सकता है। वहीं सूर्य और चंद्र के एक साथ एक ही राशि में रहने से कर्क, मिथुन और सिंह राशि वालों को मानसिक कष्ट भी हो सकता है।
13 जुलाई को होने वाला सूर्य ग्रहण दक्षिण ऑस्ट्रेलिया और इसके आसपास दिखाई देगा। ज्योतिष के जानकारों के कहना है कि भले ही यह सूर्य ग्रहण भारत में आंशिक दिखाई देगा, लेकिन यहां इसका असर पड़ेगा। इसलिए थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यक्ता है।