13 जुलाई को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगने वाला है। जिसकी समय और सूतक काल को लेकर लोगों में काफी असमंजस बना हुआ है। आइए जानते हैं ग्रहण का सही समय ज्योतिषाचार्य रामशरण नौटियाल से...
विज्ञापन
2 of 6
डेमो
- फोटो : डेमो
ज्योतिष रामशरण नौटियाल ने बताया कि 13 जुलाई 2018 को सूर्य ग्रहण पड़ रहा है। यह सूर्य ग्रहण भारत में आंशिक होगा। इसके तहत सूतक काल का प्रभाव भारत में नहीं पड़ेगा, लेकिन ग्रहण पर निकलने वाली नकारात्मक ऊर्जा से गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन
3 of 6
सूर्य ग्रहण
13 जुलाई को ग्रहण भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजकर 18 मिनट 23 सैकेंड से शुरू होगा, जो कि 8 बजकर 13 मिनट 5 सैकेंड तक रहेगा।
4 of 6
सूर्य ग्रहण
इस सूर्य ग्रहण का माध्यम काल 8 बजकर 13 मिनट 05 सैकेंड पर होगा और मोक्ष 9 बजकर 43 मिनट 44 सैकेंड पर होगा।
विज्ञापन
5 of 6
planet
वहीं मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण वातावरण को अशांत और दूषित करता है। जिससे जीवों और प्रकृति पर इसका नकारात्मक असर पड़ता है।
हिन्दू पंचांग के अनुसार 13 जुलाई को आषाढ़ मास की अमावस्या पड़ रही है, जिसका विशेष महत्व होता है क्योंकि इस अमावस्या के बाद वर्षा ऋतु आती है। आषाढ़ अमावस्या पर दान और पूर्वजों की आत्मा शांति के लिए गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है।