फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के शिक्षामंत्री ने दी गणित की ऐसी थ्योरी कि अब देश भर में उड़ रहा मजाक

Sat, 16 Sep 2017 08:20 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
arvind pandey
उत्तराखंड की भाजपा सरकार के इन मंत्रीजी ने क्लास में बच्चों को गणित की ऐसी थ्योरी दे दी की अब देश भर में उनका मजाक उड़ रहा है।
 
विज्ञापन

2 of 5
arvind
पिछले ‌दिनों उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे देहरादून के थाणों इलाके के महिला इंटर कॉलेज में निरीक्षण करने पहुंचे। कैमिस्ट्री की क्लास चल रही थी, शिक्षा मंत्री सीधे अंदर चले गए और फिर वहां पढ़ा रही शिक्षिका से गणित का सवाल करने लगे।

 
विज्ञापन

3 of 5
arvind pandey
क्लास में मंत्रीजी ने अंकगणित की एक नई थ्योरी दे डाली। अब इस थ्योरी का सोशल मीडिया में मजाक उड़ रहा है। लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं।

 

4 of 5
arvind
क्लास में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय बोले माइनस प्लस माइनस प्लस होता है। यहीं नहीं गणित की अपनी इस नई थ्योरी को सही साबित करने पर शिक्षा मंत्री अड़े रहे। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के मुताबिक (-1) + (-1‌) = शून्य होना चाहिए, जबकि गणित में ये होता -2 है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
arvind pandey
उधर मंत्रीजी अपनी बात सही ठहराने में लगे हैं। इस बीच सोशल मीडिया तक खबर पहुंची तो मंत्रीजी का मजाक उड़ने लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें