फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: बर्फ की सफेद चादर से ढके 200 गांव, औली में टूटे पिछले सारे रिकॉर्ड, तस्वीरें बेहद सुंदर

Sun, 10 Feb 2019 10:39 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
snowfall
देवभूमि में बर्फबारी से कई साल का रिकॉर्ड टूट गया है। सीमांत उत्तरकाशी और चमोली जिले में भारी बर्फबारी बड़ी मुसीबत बन गई है। दोनों जिलों में 200 से अधिक गांव बर्फ में कैद हो गए हैं। दर्जनों सड़कों और पैदल रास्तों के बर्फ से पट जाने से गांवों का जिला और तहसील मुख्यालयों से संपर्क कट गया है।

 
विज्ञापन

2 of 8
औली में बर्फबारी
औली में इस वर्ष बर्फबारी ने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। वर्ष 2006 में औली में छह फीट तक बर्फ जमी थी, लेकिन इस वर्ष यहां साढ़े छह फीट तक बर्फ जम गई है। लगातार हो रही बर्फबारी से औली पूरी तरह बर्फ के आगोश में है। दुकानें बर्फ से ढक गई हैं।
विज्ञापन

3 of 8
औली में बर्फबारी
स्थानीय लोगों का कहना है कि औली में वर्ष 2006 में छह फीट तक बर्फ जमी थी। भारी  बर्फबारी से पर्यटन व्यवसायियों के भी चेहरे खिल उठे हैं। गढ़वाल मंडल विकास निगम के स्कीइंग प्रशिक्षक प्रदीप मंद्रवाल का कहना है कि औली में अत्यधिक बर्फबारी से पर्यटकों के बढ़ने की संभावना है।

4 of 8
snowfall/uttarakhand
सेना के जवानों को भी स्कीइंग का प्रशिक्षण लेने के लिए दूरस्थ क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, औली सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई। निचले क्षेत्रों में बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन

5 of 8
औली में बर्फबारी
बदरीनाथ धाम में लगभग सात फीट और हेमकुंड साहिब में आठ फीट तक बर्फ जम गई है। हेमकुंड गुरुद्वारा भी पूरी तरह से बर्फ के आगोश में है।  शुक्रवार को भी अपराह्न तीन बजे से साढ़े तीन बजे तक बर्फबारी हुई। हालांकि बर्फ ज्यादा देर तक नहीं टिकी। शाम तक भी क्षेत्र में बर्फीली हवाएं चलने से लोग घरों में दुबके रहे।
विज्ञापन

6 of 8
snowfall/uttarakhand
गोपेश्वर से पांच साल बाद बर्फबारी हुई। इससे पहले वर्ष 2014 में यहां बर्फबारी हुई थी। वहीं, पोखरी क्षेत्र के ब्राह्मण थाला, मोहनखाल, वल्ली, नैल, नौली के साथ ही हापला घाटी के गांवों में हिमपात हुआ है।

 
विज्ञापन

7 of 8
snowfall/uttarakhand
केदारनाथ में तीसरे दिन शुक्रवार को भी रुक-रुककर बर्फबारी होती रही। धाम में तीन फीट से अधिक नई बर्फ जम चुकी है, जबकि साढ़े सात फीट बर्फ पहले से मौजूद हैं।


 
विज्ञापन

8 of 8
snowfall/uttarakhand
अधिकतम तापमान तीन डिग्री और न्यूनतम माइनस 11 डिग्री दर्ज किया गया। बता दें कि विगत 21 जनवरी को हुई भारी बर्फबारी से पैदल मार्ग पर विद्युत पोल व तारों के क्षतिग्रस्त होने से बिजली सप्लाई ठप है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें