नए साल की पहली बारिश और बर्फबारी से चारों धामों सहित उच्च हिमालयी क्षेत्र बर्फ से लकदक हो गए। केदारनाथ धाम सहित ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
2 of 7
snowfall in uttarakhand
धाम में डेढ़ फीट बर्फ जमा है। वहीं, त्रियुगीनारायण, गौरीकुंड, मद्महेश्वर, तुंगनाथ, चोपता, बधाणीताल, देवरियाताल, हरियाल डांडा में आधा से एक फीट बर्फ जमा है।
विज्ञापन
3 of 7
snowfall in uttarakhand
उत्तरकाशी जिले में गंगा घाटी में सुक्की टॉप से आगे गंगोत्री धाम तथा यमुनाघाटी में राना चट्टी से यमुनोत्री धाम तक कई फीट बर्फ जमा है। वहीं, मोरी के सांकरी आदि क्षेत्रों में भी जमकर बर्फबारी हुई है।
4 of 7
snowfall in uttarakhand
बर्फबारी के कारण राड़ी टॉप तथा सुक्की टॉप क्षेत्र में यातायात बाधित रहा, जिसे खोलने के लिए सुबह से ही बीआरओ, एनएच और लोनिवि के कर्मचारी जेसीबी मशीनों के साथ जुटे रहे। दोपहर तक यातायात सुचारु कर दिया गया।
विज्ञापन
5 of 7
snowfall in uttarakhand
चमोली जिले में बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, औली, गोरसौं बुग्याल सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर हिमपात हुआ है। बदरीनाथ धाम में करीब एक फीट और हेमकुंड साहिब में करीब तीन फीट बर्फ गिरी है। औली में डेढ़ फीट तक बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
6 of 7
snowfall in uttarakhand
मंगलवार रात्रि को हुई बारिश और हिमपात से क्षेत्र के कई गांव बर्फ से ढक गए। वेदनी ,रूपकुंड सहित कई बुग्याल बर्फ से ढक गए हैं। वाण, घेस, हिमनी, बलाड़ पिनाउ सहित कई गांवों में जमकर बर्फबारी होने से पूरा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है। गैरसैंण के भराड़ीसैंण और आसपास भी जमकर बर्फबारी हुई है। कर्णप्रयाग के डोंठला, मोली, रवेंठा के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई है।
धनोल्टी क्षेत्र में बर्फबारी का दीदार करने के लिए बुधवार को सैलानियों का हुजूम उमड़ पड़ा। बर्फ के साथ खेलकर पर्यटकों ने खूब आनंद उठाया। मंगलवार को मौसम के एकाएक करवट बदलने के बाद धनोल्टी, काणाताल, ज्वारना, ठांगधार, कद्दूखाल में बर्फ गिरने से पर्यटकों और व्यापारियों के चेहरे खिल उठे। बर्फ का दीदार करने के लिए धनोल्टी में दिनभर सैलानियों का दूरदराज से पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। बर्फ के साथ खेलकर पर्यटकों ने जमकर आनंद उठाया।