फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी जारी, मैदानों में बारिश से पड़ रही खून जमाने वाली ठंड, तस्वीरें

Sat, 04 Jan 2020 08:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : अमर उजाला
गढ़वाल के साथ ही कुमाऊं की ऊंची चोटियों पर शुक्रवार रात और शनिवार को भी हिमपात हुआ। पहाड़ पर बर्फबारी और मैदानों पर बारिश का दौर देर रात तक जारी रहा। जिससे राज्य में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
पिथौरागढ़ जिले में मुनस्यारी के साथ कनालीछीना, चंडाक की चोटियों पर जहां बर्फ गिरी वहीं नाचनी, डीडीहाट के साथ कई स्थानों पर ओले गिरे। बागेश्वर जिले में बर्फबारी की वजह से ऊंचाई में बसे गांवों के लोग तीन दिन से घरों में कैद रहने को मजबूर हैं।
 
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
इधर, सरोवरनगरी नैनीताल में भी दोपहर बाद बर्फबारी होने से यहां पहुंचे सैलानियों के चेहरे खिल गए। हल्द्वानी और ऊधमसिंह नगर के कुछ इलाकों में बारिश और पंतनगर में ओले गिरे। अल्मोड़ा और चंपावत में भी शीतलहर चलने से ठंड बढ़ गई है। 
 

4 of 8
- फोटो : अमर उजाला
उधर मलबा आने से पिथौरागढ़-घाट एनएच बंद हो गया। देर शाम तक सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए नहीं खुलने से यात्री बारिश के बीच कड़ाके की ठंड में ठिठुरते नजर आए।   मुनस्यारी में बारिश और बर्फबारी के बीच तेज हवा चलने से ठंड में और इजाफा हो गया। शनिवार को यहां न्यूनतम तापमान माइनस 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
थल-मुनस्यारी सड़क पर कालामुनी से मुनस्यारी तक 20 किमी हिस्सा बर्फ से पट गया है। शनिवार को सड़क बंद होने से लोगों को जौलजीबी होते हुए मुनस्यारी आना पड़ रहा है। चंपावत में हल्की धूप के बीच दिनभर चली तेज हवा से शनिवार को जबर्दस्त ठंड रही। यहां शनिवार को न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : अमर उजाला
अल्मोड़ा में सुबह घना कोहरा छाया रहा और पाला गिरने से कड़ाके की ठंड रही। शाम को कुछ देर छोटे-छोटे ओले गिरने के साथ हल्की बर्फबारी हुई। पिथौरागढ़-घाट के बीच ऑलवेदर सड़क निर्माण के दौरान पहाड़ी से मलबा आने से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई।
 
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : अमर उजाला
दोनों ओर दर्जनों वाहन फंस गए। बागेश्वर जिले के ऊंचाई वाले गांवों में कई फीट बर्फ जमी है। इन गांवों में यातायात, बिजली, पेयजल, खाद्यान्न का संकट गहराने लगा है। सरोवर नगरी में वीकेंड पर उमड़ी सैलानियों की भीड़ का स्वागत प्रकृति ने बर्फबारी के साथ किया।

 
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : अमर उजाला
बर्फबारी देख सैलानी गदगद हो गए। उन्होंने जमकर मस्ती की। बर्फबारी के बाद सरोवर नगरी में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है और न्यूनतम तापमान शून्य पर जा पहुंचा है। मुक्तेश्वर, धानाचूली, पहाड़पानी और रामगढ़ क्षेत्र में भी शनिवार शाम बर्फबारी हुई। इधर, भीमताल और भवाली क्षेत्र में ओले पड़ने से लोगों को दिक्कत हुई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें