फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: चारधाम में लगा बर्फबारी का 'कर्फ्यू', शनिवार से हो रहे हिमपात से घरों में कैद हुए लोग

Mon, 07 Jan 2019 09:46 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
snowfall
बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ उच्च हिमालयी क्षेत्रों में शनिवार से रुक-रुक कर हिमपात का दौर जारी है। पहाड़ों में भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में पड़ रही कड़ाके की ठंड की वजह से लोग घरों में कैद हो गए हैं।
विज्ञापन

2 of 8
snowfall
यमुनोत्री धाम सहित खरसाली, जानकी चट्टी, बनास, निषणी, पिंडकी, मदेश सहित दर्जनभर गांव बर्फबारी की चपेट में आ गए। जिस कारण यहां के लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
snowfall
समूचा उत्तराखंड कड़ाके की ठंड की चपेट में है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों में अच्छी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार हैं।

4 of 8
snowfall
वहीं हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर कोहरे से परेशान हैं। सर्द हवाओं के चलते मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन

5 of 8
snowfall
रविवार सुबह तक केदारनाथ धाम में रुक-रुककर बर्फबारी जारी रही। बद्रीनाथ, यमुनोत्री, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, घांघरिया, रुद्रनाथ में शनिवार देर रात से हो रही बर्फबारी सुबह 8 बजे थमी। 
विज्ञापन

6 of 8
snowfall
 केदारपुरी सहित आसपास की पहाड़ियों में बर्फ की सफेद चादर फैल गई है। बर्फबारी के चलते यहां पुनर्निर्माण कार्य भी नही हो सके।
विज्ञापन

7 of 8
snowfall
औली में बर्फवारी का सिलसिला जारी है। औली में बर्फ का मजा लेने के लिए पर्यटकों का तांता लगा हुआ है। 
विज्ञापन

8 of 8
snowfall
औली में जीएमवीएन समेत निजि रिजार्ट हाउस फुल हो गए हैं तो वहीं औली जोशीमठ रोपवे भी फुल चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें