फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल घूमना है तो यही है सही मौका, खूब उठा सकेंगे बर्फबारी का मजा, तस्वीरें...

Fri, 26 Jan 2018 10:25 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
snowfall

गणतंत्र दिवस की छुट्टी में नैनीताल घूमना है तो यही सही मौका है। बर्फबारी की इन तस्वीरों को देखकर आए बिना रह नहीं पाएंगे।
 
विज्ञापन

2 of 7
snowfall
पर्यटक नगरी नैनीताल, रानीखेत, चौबटिया मुनस्यारी समेत कुमाऊं की लगभग सभी ऊंची पहाड़ियों पर इस मौसम में पहली बार बर्फबारी हुई।

 
विज्ञापन

3 of 7
snowfall
पर्यटन स्थलों पर बर्फबारी देखने सैलानी उमड़ पडे़। सरोवर नगरी नैनीताल में बुधवार तड़के मौसम का पहला हिमपात हुआ। नगर के नैनापीक, किलबरी, टिफिनटाप, अयारपाटा, बिड़ला, स्नोव्यू, हिमालय दर्शन, बारापत्थर समेत अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तीन जबकि निचले क्षेत्रों में एक इंच तक हिमपात हुआ।  


 

4 of 7
snowfall
नैनीताल-किलबरी और पंगूट-कुंजखड़क मोटर मार्ग पर यातायात रोक दिया गया। धारी, रामगढ़, पहाड़पानी, मुक्तेश्वर में बर्फबारी और ओखलकांडा, पतलोट, भीमताल, भवाली में ओलों के साथ बारिश हुई।

 
विज्ञापन

5 of 7
snowfall
बागेश्वर जिले में खाती, बाछम, तोली आदि गांवों में आधा फीट तक हिमपात हुआ है। सामा-लीती और कर्मी-बदियाकोट व वाछम सड़कों पर सुबह के समय यातायात बाधित रहा। अल्मोड़ा जिले के ऊंचाई वाले इलाकों रानीखेत, बिनसर, शीतलाखेत, मोतियापाथर, पहाड़पानी, धौलछीना, कसारदेवी, स्याहीदेवी, वृद्ध जागेश्वर में हिमपात और निचले इलाकों में अच्छी बारिश हुई। बर्फबारी से डोटियाल-सराईखेत, डोटियाल-देघाट मोटर मार्ग करीब सात घंटे बंद रहा। रानीखेत नगर क्षेत्र में तीन इंच और चौबटिया क्षेत्र में छह इंच हिमपात हुआ है।

 
विज्ञापन

6 of 7
snowfall

पिथौरागढ़ के पास चंडाक और मोस्टामानू में मौसम का पहला हिमपात हुआ है। थलकेदार, असुरचूला, सौरलेख, ध्वज की पहाड़ी पर जमकर हिमपात हुआ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
snowfall

 मुनस्यारी में करीब चार इंच, खलियाटॉप में डेढ़ फुट बर्फ गिरी है। धारचूला तहसील में नारायण आश्रम से आगे लिपुलेख तक कैलाश मानसरोवर पैदल यात्रा मार्ग बर्फ से पट गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें