पिछले दो दिन से उत्तराखंड में मौसम का मिजाज हर पल बदल रहा है। शुक्रवार को भी समूचे उत्तराखंड में भारी बारिश के साथ ही ओलावृष्टि भी हुई। वहीं कई जगहों पर बर्फबारी से पहाड़ चांदी की चादर में लिपट गए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
- फोटो : amar ujala
शुक्रवार को भी केदारनाथ में तापमान में उतार-चढ़ाव होता रहा। पिछले डेढ़ वर्ष में यह पहला मौका है, जब एक ही दिन में पारा माइनस 6 से पहले सामान्य स्थिति में पहुंचा और कुछ ही समय में 19 डिग्री तक पहुंचा गया। वहीं, गिरकर फिर माइनस में आ गया। विशेषज्ञ मौसम के इस व्यवहार को जलवायु परिवर्तन के संकेत मान रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 11
- फोटो : amar ujala
बीते दो दिन हुई बर्फबारी के बाद केदारनाथ में शीत लहर का प्रकोप होने से शनिवार सुबह 6 बजे तक तापमान माइनस 6 डिग्री था। दिन चढ़ने के साथ मौसम में होते सुधार के बीच प्रात: 9 बजे पारा शून्य डिग्री पर पहुंचते हुए दोपहर 12 बजे 6.8 डिग्री तक पहुंच गया था।
4 of 11
- फोटो : amar ujala
धाम में मौजूद निम के कैप्टन सोबन सिंह बिष्ट का कहना है कि बीते तीन वर्ष में यह पहला दिन था, जब तामपान में इस तरह का उतार-चढ़ाव देखने को मिला। एचएनबी केंद्रीय विवि के भूगोल विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा. एमएस नेगी बताते हैं कि कुछ समय में ऊंचाई वाले क्षेत्र में तापमान में एकाएक 10 से 15 डिग्री की बढ़ोत्तरी असमान्य है।
विज्ञापन
5 of 11
- फोटो : amar ujala
होली से पहले मौसम ने प्रकृति संग बर्फ की होली खेली। ऊंची चोटियां बर्फ से लकदक हो गई। चकराता छावनी बाजार समेत आसपास के इलाकों में बर्फ की फुहारें गिरी हालांकि, कुछ ही देर में यह फुहारें पिघल गई। बर्फ गिरने से मौसम ठंडा हो गया है।
विज्ञापन
6 of 11
- फोटो : amar ujala
कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई। तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को चकराता का अधिकतम तापमान 07 और न्यूनतम 01 डिग्री दर्ज किया गया है। दोपहर बाद मौसम की बदली करवट के बीच लोखंडी, खडंबा, मुंडाली, देववन, कांडीधार, माइला टॉप, देवती, केदारकांटा, कोटी कनासर समेत ऊंची चोटियां बर्फ से लकदक हो गई।
विज्ञापन
7 of 11
- फोटो : amar ujala
दूर से ही ऊंची चोटियों का मनमोहक नजारा खासा लुभा रहा हैं। ठंड से बचने के लिए जगह-जगह लोग अलाव और हीटर तापते नजर आए। शाम ढलते ही बाजार में सन्नाटा पसर गया। इस के साथ ही मैदानी इलाकों में भी मौसम की रंगत बदली-बदली नजर आई।
8 of 11
- फोटो : amar ujala
यहां भी दोपहर बाद मौसम ने करवट बदल ली। तेज हवाओं के साथ बारिश की फुहारें पड़ी। ठंडी हवाएं सिहरन पैदा करने लगी। विकासनगर का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 09 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
9 of 11
- फोटो : amar ujala
दिनभर बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी के बीच मौसम विभाग ने अभी 24 घंटे और भारी बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। राजधानी में भी बादल और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
10 of 11
- फोटो : amar ujala
शुक्रवार को सुबह हल्की धूप खिली, लेकिन इसके बाद बादलों ने डेरा जमा लिया। राजधानी सहित प्रदेश के तमाम इलाकों में बारिश हुई। पर्वतीय जिलों में दो हजार मीटर से अधिक ऊंचाई पर हिमपात हुआ। शाम को राजधानी में बारिश होने से तापमान में करीब पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में आगामी 24 घंटे ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटे उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी गई है।