सीजन की पहली बर्फबारी के बाद बर्फ की सफेद चादर से ढक गया केदारनाथ धाम। केदारनाथ धाम में बर्फ हटाते नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के कर्मचारी। इन दिनों धाम में चारों और बर्फ बिछी हुई है। केदारनाथ धाम में पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद इस तरह चारों तरफ फैली है बर्फ। औली बर्फ से पर्यटकों के लिए खिल उठी है, लेकिन औली तक जाने वाली सड़क और रोपवे बंद पडे़ हैं। सूर्य चमका तो कुछ इस तरह दिखीं जोशीमठ में बर्फ से ढकी पहाड़ियां।