उत्तराखंड के ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने से ठिठुरन बढ़ गई है। गोपेश्वर में बर्फ से ढकी नंदा घुघटी की चोटी। चकराता में भी बर्फ से लद गई चोटियां। पहाड़ियों पर हिमपात होने से पूरे उत्तराखंड में ठंडक ने दस्तक दे दी है। केदारनाथ और बदरीनाथ की ऊंची-ऊंची चोटियां भी अब बर्फ से ढकने लगी हैं। पहाडों पर बर्फबारी होने से मौसम सुहाना हो गया है।