फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमकुंड साहिब: जून के महीने में 20 साल बाद हुई बर्फबारी, सामने आई मनमोहक तस्वीरें... 

Thu, 20 Jun 2019 09:41 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
विज्ञापन
1 of 5
हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
हेमकुंड साहिब में बीस साल बाद जून माह में बर्फबारी हुई है। वर्ष 1999 में 17 जून को बर्फबारी हुई थी। इस गर्मी में तस्वीरें देखकर आप भी कूल-कूल हो जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार शाम को हुई बर्फबारी के बाद हेमकुंड साहिब में एक इंच तक और नई बर्फ जम गई है। बर्फबारी के कारण यात्रियों को घांघरिया में ही रोक दिया था। बुधवार को मौसम खुलते ही सुबह सात बजे से घांघरिया से 1080 यात्री हेमकुंड के लिए रवाना हो गए, जबकि गोविंदघाट से रवाना हुए 5643 यात्री रात्रि विश्राम के लिए घांघरिया पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को हेमकुंड में बर्फबारी हुई। जून माह में बर्फबारी तीर्थयात्रियों और लोगों को हैरान कर गई। प्रशासन और गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने एहतियात के तौर पर तीर्थयात्रियों को घांघरिया में ही रुकने का अनुरोध किया। यात्रियों ने भी सहयोग किया। 

4 of 5
हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि हेमकुंड यात्रा मार्ग पर अटलाकोटी से लेकर हेमकुंड साहिब तक पैदल मार्ग के किनारे अभी भी बर्फ जमी है। ताजा बर्फबारी को देखते हुए यह यात्रा रोकी गई थी, जो बुधवार को फिर से सुचारु हो गई। बुधवार को गोविंदघाट से छह हजार से अधिक तीर्थयात्रियों का जत्था हेमकुंड के लिए रवाना हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
हेमकुंड गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि घांघरिया में रुके यात्री भी हेमकुंड पहुंच चुके हैं और गोविंदघाट से रवाना हुए तीर्थयात्री भी हेमकुंड के लिए रवाना हो गए हैं। अब मौसम साफ है, इसलिए भारी संख्या में तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब के लिए आ रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें