फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारों धामों समेत मुनस्यारी की चोटियों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड, सुहावने मौसम की तस्वीरें...

Wed, 27 Nov 2019 08:35 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में मंगलवार को चारों धामों समेत मुनस्यारी की चोटियों पर हिमपात से ठंड बढ़ गई है। वहीं पहाड़ों की रानी मसूरी में भी बारिश के बाद पर्यटक ठंड में सुहावने मौसम का लुत्फ उठाने पहुंचे। केदारनाथ, गंगोत्री-यमुनोत्री, बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई। केदारनाथ में देर शाम तक करीब दो इंच ताजा बर्फ जम गई थी, जिससे धाम में अधिकतम तापमान 8 और न्यूनतम माइनस 7 हो गया है।
विज्ञापन

2 of 6
मसूरी में बारिश - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों की रानी मसूरी में मंगलवार को देर शाम हल्की बारिश होने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई जिससे मसूरी में ठिठुरन बढ़ गई। वहीं बदलते मौसम का लुत्फ उठाने मसूरी आए पर्यटक कमरों में दुबकने को मजबूर हो गए। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे में मसूरी और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 6
केदारनाथ में बर्फबारी - फोटो : फाइल फोटो
केदारपुरी में सुबह से घने बादल छाए रहे, जबकि बासुकीनाथ, चोराबाड़ी ताल, दुग्ध गंगा की पहाड़ियों, निचले इलाकों गौरीकुंड, सोनप्रयाग, फाटा, ऊखीमठ, गुप्तकाशी, अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग, मयाली, में बर्फबारी होती रही। शाम चार बजे से केदारपुरी में भी बर्फबारी शुरू हो गई। उधर, उत्तरकाशी में दो दिनों से आसमान में छाए घने बादलों के बीच मंगलवार को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम सहित उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले इलाकों में बारिश हुई। 

4 of 6
यमुनोत्री में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
इससे न्यूनतम तापमान के करीब 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की वजह से जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। खरसाली स्थित यमुना मंदिर के शीतकालीन पुजारी अनीष उनियाल ने बताया कि यमुनोत्री धाम क्षेत्र में रुक-रुककर हो रही बर्फबारी के कारण तापमान शून्य के करीब पहुंच गया है। वहीं गंगोत्री के तीर्थ पुरोहित रजनीकांत सेमवाल ने बताया कि गंगोत्री धाम क्षेत्र में भी बीते सोमवार रात से हल्की बर्फबारी हो रही है। 
विज्ञापन

5 of 6
यमुनोत्री में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
चमोली जिले में मंगलवार को दिनभर मौसम खराब रहा और बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी के साथ ही नीती घाटी में भी बारिश-बर्फबारी हुई। जोशीमठ में सुबह से बादल छाए रहे और दोपहर बाद ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। घाट क्षेत्र में बारिश से ठंड बढ़ गई है। थराली, देवाल और कर्णप्रयाग क्षेत्र के मैखुरा, धल, कांचुला, नौटी, नंदासैंण, सिदोली, नंदासैंण आदि गांवों में भी बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मुनस्यारी की चोटियों पर बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
मुनस्यारी और धारचूला की ऊंची चोटियों पर मंगलवार को हिमपात हुआ। यह मौसम का चौथा हिमपात है। मुनस्यारी के उच्च हिमालयी इलाकों पंचाचूली, राजरंभा, हंसलिंग, छिपलाकेदार, मिलम, रालम, नामिक, हीरामणि क्षेत्र में मंगलवार की सुबह से दिनभर बर्फबारी होती रही। निचले इलाकों में बादल छाने से बारिश की संभावना बनी हुई है। धारचूला के ऊंचाई वाले इलाके गुंजी, कालापानी, गर्ब्यांग आदि में भी मंगलवार को बर्फबारी होने की सूचना है। ऊंची चोटियों पर हिमपात से निचले इलाकों में भी शीतलहर का प्रकोप है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें