फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवभूमि में बर्फबारी से फिर सराबोर हुई खूबसूरत वादियां, सुहावने मौसम की तस्वीरें दिल खुश कर देंगी...

Fri, 01 Feb 2019 08:44 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 10
snowfall/uttarakhand
उत्तराखंड की खूबसूरत वादियां एक बार फिर बर्फ की सफेद चादर से ढक गई हैं। गुरुवार को चकराता समेत केदारनाथ और ऊंची चोटियों पर जमकर बर्फबारी हुई। वहीं अन्य क्षेत्रों में हल्की बारिश से ठंड में भी काफी इजाफा हो गया है। जिससे लोग भी अपने घरों में कैद हो गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 10
snowfall/uttarakhand
केदारनाथ में दिनभर रुक-रककर बर्फबारी होती रही। धाम में दो फीट नई बर्फ जम चुकी है, जबकि पहले से साढ़े सात फीट बर्फ मौजूद है। द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ सहित चोपता, दुगलबिट्टा, गौंडार, रांसी, त्रियुगीनारायण, चौमासी, चिलौंड, हरियाली डांडा में बर्फबारी हुई है। इधर, निचले इलाकों में दोपहर बाद से रुक-रुककर बारिश हो रही है, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है।  
विज्ञापन

3 of 10
snowfall/uttarakhand
गुरुवार तड़के से केदारनाथ में बर्फबारी शुरू हो गई थी, जो देर शाम तक होती रही। पूरे दिन यहां चारों तरफ घना कोहरा छाया रहा। बीते 10 दिनों से केदारनाथ सहित जनपद का मौसम आए दिन बदल रहा है। धाम में पुनर्निर्माण कार्य ठप हैं। बीते पांच दिनों में धाम से 60 लोग वापस लौट चुके हैं। अब, वहां 21 लोग रह रहे हैं, जिसमें 11 मजदूर, 4 पुलिस कर्मी और 6 साधु हैं। 

4 of 10
snowfall/uttarakhand
धाम में मौजूद वुड स्टोन कंपनी के प्रभारी कैप्टन सोबन सिंह ने बताया कि बर्फबारी के चलते पुनर्निर्माण कार्यों के पुन: शुरू होने की उम्मीदें फिर से धूमिल हो गई हैं।  उन्होंने बताया कि धाम में बीते 21 जनवरी से बिजली और संचार सेवा ठप हैं। साथ ही पानी के पाइप भी बर्फ से जम चुके हैं, जिस कारण बर्फ पिघलाकर पानी पीना पड़ रह है। 
विज्ञापन

5 of 10
snowfall/uttarakhand
धाम में अधिकतम तापमान 7 डिग्री और न्यूनतम माइनस 4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा जनपद के अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी दिनभर रुक-रुककर जमकर बर्फबारी होती रही। जबकि जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग सहित अन्य घाटी क्षेत्रों में दोपहर बाद से रुक-रुककर बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। बाजारों में चहलकदमी सीमित रही।  
विज्ञापन

6 of 10
snowfall/uttarakhand
चमोली में फिर से लगभग डेढ़ सौ गांव बर्फ से ढक गए हैं। प्रशासन की ओर से इन दिनों जेसीबी से सड़कों से बर्फ हटाने का काम किया जा रहा था, लेकिन बारिश और बर्फबारी से यह बाधित हो गया है। बुधवार को रात करीब दो बजे से जिले के निचले क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हुई जो बृहस्पतिवार को दिनभर जारी रही। 
विज्ञापन

7 of 10
snowfall/uttarakhand
लोग ठंड से बचने के लिए घरों में ही दुबके रहे, जबकि बाजारों में व्यवसायियों और राहगीरों ने अलाव का सहारा लिया। बर्फबारी से चमोली-मंडल-ऊखीमठ, घाट-सुतोल-कनोल, घाट-रामणी, निजमूला-पाणा- ईराणी, जोशीमठ-औली, वाण-लोहजंग और बदरीनाथ हाईवे हनुमान चट्टी से आगे बर्फबारी से बंद हो गया है। 

8 of 10
snowfall/uttarakhand
प्रशासन की ओर से इन दिनों दूरस्थ गांवों को जोड़ने वाली सड़कों से जेसीबी से बर्फ हटाने का कार्य करवाया जा रहा था जो अब बाधित हो गया है। पाणा, ईराणी, दुर्मी, मोहनखाल, नैल, नौली, ब्राह्मण थाला, पोगठा आदि क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ ही शीत लहर भी चल रही है। 

9 of 10
snowfall/uttarakhand
ग्रामीण वीरबल सिंह और राकेश बासकंडी का कहना है कि पोखरी-मोहनखाल-रुद्रप्रयाग मोटर मार्ग पर फिर से दो फीट तक बर्फ जम गई है, जिससे ग्रामीणों को छह किलोमीटर तक पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है।  
विज्ञापन

10 of 10
snowfall/uttarakhand
वहीं प्रदेश के पांच जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग ने इसकी चेतावनी जारी की है। वहीं के आस पास के क्षेत्रों व धनोल्टी में भी गुरुवार को हिमपात हुआ। जिससे पर्यटकों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें