फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी से जमी 11 फीट बर्फ, मुनस्यारी में स्कूल बंद, तस्वीरें...

Sun, 03 Feb 2019 10:05 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 7
snowfall/uttarakhand
केदारनाथ में लगातार तीसरे दिन भी बर्फबारी होती रही। धाम में कुल 11 फीट से अधिक बर्फ जम चुकी है। केदारपुरी सहित पैदल मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह से ठप हो चुकी है। मौसम के बिगड़े मिजाज से पुनर्निर्माण कार्य बंद पड़े हैं। यहां सिर्फ 29 लोग रह रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
snowfall/uttarakhand
शुक्रवार को तड़के से ही केदारनाथ सहित पैदल मार्ग पर मध्यम बर्फबारी का क्रम बना रहा। मंदिर परिसर सहित समूची केदारपुरी में पैदल मार्ग बर्फ से ढक चुके हैं, जिससे यहां रह रहे लोगों को आवाजाही में खासी दिक्कतें हो रही हैं। धाम में मौजूद वुड स्टोन कंपनी के टीम प्रभारी कैप्टन सोबन सिंह बिष्ट ने बताया कि बर्फबारी से पुनर्निर्माण कार्य सहित जरूरी सुविधाएं पूरी तरह से ठप हो चुकी हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
snowfall/uttarakhand
बर्फबारी के कारण जनपद में गुप्तकाशी-कालीमठ-चौमासी मार्ग बंद पड़ा है, जिससे चौमासी, चिलौंड, जाल तल्ला, मल्ला के ग्रामीणों को मीलों पैदल नापना पड़ रहा है। वहीं, कुंड-ऊखीमठ-मंडल-गोपेश्वर हाईवे भी दस दिन से बंद होने से ऊखीमठ सहित निकटवर्ती क्षेत्र के लोगों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए मीलों अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है। इधर, अन्य संपर्क मोटर मार्गों की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। 

4 of 7
snowfall/uttarakhand
मुनस्यारी में मौसम खराब होने से शुक्रवार को हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली, छिपलाकेदार, नाग्निधुरा, कालामुनि, बेटुलीधार आदि जगहों पर फिर से हिमपात हुआ। इसके चलते शनिवार को यहां शिक्षण संस्थाओं में अवकाश घोषित किया गया है। ठंड के चलते निजी विद्यालयों ने शनिवार के लिए अवकाश घोषित किया गया है। 
विज्ञापन

5 of 7
snowfall/uttarakhand
गैरसैंण में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी से पर्यटन स्थल रूपकुंड, वेदनी, आली, बगजी, भींकलताल, ब्रह्मताल बुग्याल बर्फ से ढक गए हैं। वहीं ऊंचाई वाले गांव वाण, कुलिंग, घेस, हिमनी, बलाड़ बांक, पिनांउ में लगातार बर्फबारी हो रही है। वाण के हीरा बुग्याली, पान सिंह, कुलिंग के भुवन बिष्ट आदि ने बताया कि लगातार बर्फबारी और शीतलहर से ग्रामीण घरों में ही दुबके हुए हैं। वहीं गैरसैंण के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई।
विज्ञापन

6 of 7
snowfall/uttarakhand
उत्तरकाशी में बीते दो दिन से जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में जारी हिमपात से एक बार फिर जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। हाड़ कंपाने वाली ठंड ने जहां बर्फ की आगोश में कैद लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं, वहीं यमुनोत्री एवं गंगोत्री हाईवे समेत जिले के एक दर्जन मोटर मार्गों पर यातायात अवरुद्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
snowfall/uttarakhand
विगत 30 जनवरी की शाम से शुरू हुई बर्फबारी के कारण जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में यातायात, विद्युत, पेयजल आदि बुनियादी सुविधाएं प्रभावित हो गई हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार बर्फबारी के कारण मोरी ब्लॉक के पांच व पुरोला के तीन गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें