फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवभूमि में बर्फबारी से सैकड़ों गांवों के रास्ते हुए बंद, कई जगह 10 साल बाद गिरी बर्फ, तस्वीरें...

Wed, 23 Jan 2019 04:47 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
snowfall in uttarakhand
देवभूमि उत्तराखंड में मंगलवार को चारों धामों समेत सैकड़ों गांव बर्फ की सफेद चादर से ढक गए। केदारनाथ धाम में सोमवार शाम छह बजे से शुरू हुई बर्फबारी मंगलवार देर शाम तक जारी रही। यहां छह फीट से अधिक बर्फ जम चुकी है। केदारपुरी में तापमान माइनस में रहा। यहां अधिकतम तापमान माइनस 10 दर्ज किया गया। वहीं मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर करीब 15 किमी जाम लगा रहा। हजारों स्थानीय लोग और पर्यटक सुबह 11 बजे से शाम तक मार्ग पर ही फंसे रहे।
विज्ञापन

2 of 8
snowfall in uttarakhand
केदारघाटी, कालीमठ घाटी, मद्महेश्वर घाटी के ऊपरी गांवों में देर शाम तक बर्फबारी होती रही। यहां चार फीट तक बर्फ जमने से पैदल रास्ते बंद हो गए हैं। लोगों के घरों के आंगन और बाग-बगीचों में बर्फ जमी है। जिले में दिलमी, चौमासी, करोखी, पेंज, जाल तल्ला, गड्गू, गिरीया, झुडोली, पाटा, रांसी, गौंडार आदि गांवों में बर्फबारी से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उधर, चिरबटिया और आसपास के गांवों में भी पैदल रास्ते बर्फ से ढक चुके हैं।   

वीडियो देखें: 

 
विज्ञापन

3 of 8
snowfall in uttarakhand
मंगलवार को हुई भारी बर्फबारी से चंबा-नई टिहरी मोटर मार्ग भी बंद हो गया। बादशाहीथौल से भोनाबागी के बीच अत्यधिक बर्फ गिरने से इस मोटर मार्ग पर आने-जाने वालों को कोटीकालोनी से भेजा गया। कोतवाल प्रभारी चंदन सिंह चौहान ने बताया कि बादशाहीथौल, भोनाबागी और ढाईजर के पास काफी बर्फ गिर गई है। 

4 of 8
snowfall in uttarakhand
एमआई-26 हेलीपैड से लेकर मंदिर और आसपास के भवनों तक जाने वाले सभी रास्ते बर्फ से ढक चुके हैं। रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी में 10 वर्ष बाद बर्फ गिरी है। चमोली जिले में सोमवार को देर रात से शुरू हुआ बारिश और बर्फबारी का सिलसिला मंगलवार को भी दिनभर जारी रहा। बद्रीनाथ धाम में चार फीट, हेमकुंड साहिब में पांच फीट और औली में दो फीट बर्फ जमी हुई है। 
विज्ञापन

5 of 8
धनौल्टी में हुई बर्फबारी का नजारा - फोटो : अमर उजाला
जोशीमठ शहर में 9 साल बाद बर्फबारी हुई है। जिले के करीब 125 गांव बर्फ से ढक गए हैं। पोखरी क्षेत्र के 127 गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप पड़ गई है। यहां बिजली के तारों में बर्फ जम जाने से गौचर से सप्लाई हो रही 33 केवी की विद्युत लाइन में जगह-जगह फाल्ट आ गया है। मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बुधवार 23 जनवरी को भी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

6 of 8
snowfall - फोटो : अमर उजाला
वाहनों की सुरक्षा को देखते हुए वाहनों को दोपहर बाद वाया कोटीकालोनी से आवागमन कराया गया। प्रतापनगर-लंबगांव, चमियाला-कोटालगांव-चमियाला और बिजपुर-पनियाला मोटर मार्ग भी बर्फबारी के कारण बंद हो गया। सभी जगहों पर बर्फ हटाने के लिए जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
snowfall
उत्तरकाशी जिले में समुद्र सतह से एक हजार मीटर की ऊंचाई वाले इलाके बर्फ से लकदक हैं। करीब एक दशक बाद जिले के नगरीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में करीब तीन से चार फीट तक बर्फ जमी है। जिले में गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे समेत करीब एक दर्जन मार्ग बर्फ से अवरुद्ध हैं।
विज्ञापन

8 of 8
snowfall
तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ की दिवारा यात्रा मंगलवार को बारिश और बर्फबारी के कारण रुकी रही। दिनभर पोखरी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी के चलते तुंगनाथ भगवान की दिवारा यात्रा का आयोजन नहीं हो पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें