फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी के बाद भारत के 'मिनी स्विट्जरलैंड' में दिखे जन्नत से नजारें, तस्वीरें बेहद सुंदर... 

Thu, 24 Jan 2019 08:57 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
snowfall/chopta
हिमालय पर्वत की तलहटी पर बसे इस छोटे से हिल स्टेशन को यूं ही 'मिनी स्विट्जरलैंड' नहीं कहा जाता है। बेहद सुंदर तस्वीरें देखकर आपको यकीन भी हो जाएगा। देखिए...
विज्ञापन

2 of 6
snowfall/chopta
उत्तराखंड राज्य के रुद्रप्रयाग जिले में बसे चोपता में बर्फबारी से जन्नत से नजारे देखने को मिल रहे हैं। चोपता ऐसा अनछुई और अनजान हिल स्टेशन है जिसकी प्राकृतिक खूबसूरती और हरियाली आपको अंदर तक आनंदित कर देगी। इसलिए ही इसे यहां का छोटा स्विटजरलैंड कहा जाता है। यह जगह भगवान शिव के प्रसिद्ध मंदिर तुंगनाथ के लिए भी जानी जाती है। वहीं यहां से त्रिशूल पर्वत, का भी खूबसूरत नजारा दिखता है। 
विज्ञापन

3 of 6
snowfall/chopta
यहां पूरे क्षेत्र में लगातार बर्फबारी से वर्षों पुराने रिकार्ड तोड़ दिए हैं। बुजुर्गों का कहना है कि वर्ष 1993 के बाद गांवों में इस तरह की बर्फबारी हुई है। मौसम की मार से पांच हजार फीट की ऊंचाई पर बसे गांव भी बर्फ की चपेट में आ गए हैं।  

4 of 6
snowfall/chopta
ऊखीमठ, जखोली और अगस्त्यमुनि ब्लाक के ऊंचाई वाले गांवों में मंगलवार सुबह छह बजे से शुरू हुई बर्फबारी बुधवार को भी रुक-रुककर जारी रही। इस दौरान अधिकांश गांवों में तीन से चार फीट तक बर्फ जम चुकी है। 
विज्ञापन

5 of 6
snowfall - फोटो : अमर उजाला
मद्महेश्वर घाटी के गौंडार और रांसी गांव में भी भारी बर्फ के कारण जनजीवन व्यापक रूप से प्रभावित हुआ है। कालीमठ घाटी की सभी 10 ग्राम पंचायतें बर्फ की चपेट में आ चुकी हैं। इधर, अगस्त्यमुनि ब्लाक के भणज, बाड़व, किंनज्याणी, केड़ा, खाल्यू, चंद्रनगर, कोंथा आदि गांवों में डेढ़ से ढाई फीट तक बर्फबारी हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
snowfall
बच्छणस्यूं पट्टी के बणगांव, झुंडोली, धनपुर के पीड़ा, पाबौ, ग्वेफड और रानीगढ़ के कोदिमा, जसोली सहित अन्य गांवों में जमकर बर्फबारी हुई है। स्थानीय निवासी सुधीर राणा ने बताया कि पांच वर्ष के बाद क्यूंजा घाटी के गांवों में भारी बर्फबारी हो रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें