औली में सीजन की पहली बर्फबारी से पर्यटन गतिविधियां तेज होने की उम्मीद जगी है। मौसम की मेहरबानी बनी रही तो क्रिसमस और नए साल के जश्न को लेकर औली में खूब चहल पहल रहने की उम्मीद है। वहीं, औली में बर्फ पड़ी तो पर्यटक भी यहां पहुंचे और सेल्फी ली।
रविवार देर शाम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हुई। सुबह सभी चोटियां बर्फ से हिमाच्छादित नजर आईं। औली में भी जमकर बर्फबारी हुई है। अभी तक मौसम की बेरुखी से पर्यटन कारोबारी परेशान थे, लेकिन अब उनकी उम्मीदें भी बढ़ गई हैं।