फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: केदारनाथ में तीन हफ्तों से हटाई जा रही बर्फ, बदरीनाथ में भी शुरू हुआ काम, फिर भी ये है हाल

Mon, 15 Apr 2019 07:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाल, रुद्रप्रयाग/चमोली
विज्ञापन
1 of 7
केदारनाथ में बर्फ - फोटो : अमर उजाला
चारधाम यात्रा से पहले बदरीनाथ और केदारनाथ धाम से बर्फ हटाना प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। केदारनाथ धाम में बीते तीन हफ्तों से बर्फ हटाने का काम किया जा रहा है, लेकिन अभी भी वहां कई फीट तक बर्फ जमी है। वहीं बदरीनाथ धाम में भी बर्फ की सफाई काम शुरू हो गया है। 
विज्ञापन

2 of 7
केदारनाथ में बर्फ - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव के बाद अब प्रशासन ने अपना फोकस केदारनाथ यात्रा तैयारियों पर कर दिया है। बता दें कि केदारनाथ धाम के कपाट आगामी 9 मई को खुलने हैं। ऐसे में 30 अप्रैल तक गौरीकुंड से धाम तक पूरी बर्फ हटा दी जाएगी। साथ ही यात्रा व्यवस्थाएं भी पूरी कर ली जाएंगी। 
विज्ञापन

3 of 7
केदारनाथ में बर्फ - फोटो : अमर उजाला
डीडीएमए (लोनिवि) की टीम बीते 24 मार्च से पैदल मार्ग पर बर्फ की सफाई में जुटी है। 130 मजदूर लिनचोली तक बर्फ को साफ कर चुके हैं। अगले एक हफ्ते में धाम तक रास्ते को आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। साथ ही रुद्रा प्वाइंट से मंदिर परिसर तक लगभग ढाई किमी हिस्से में जमा लगभग छह फीट बर्फ को भी जल्द से जल्द साफ किया जाएगा। 

4 of 7
केदारनाथ में बर्फ - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा पैदल मार्ग पर टूटी रेलिंग, धंसे पुश्ते और क्षतिग्रस्त फोल्डिंग पुलों की मरम्मत भी प्राथमिकता से की जाएगी। पैदल मार्ग पर कई रेन शेल्टरों को भी बर्फ से क्षति पहुंची है। प्रशासन ने ऊर्जा निगम और जलसंस्थान को क्षतिग्रस्त विद्युत व पेयजल लाइन को दुरुस्त करने के लिए जल्द टीम भेजने के निर्देश दिए हैं। 21 जनवरी को हुई भारी बर्फबारी से रामबाड़ा से केदारनाथ तक बिजली लाइनों को भारी क्षति पहुंची थी। 
विज्ञापन

5 of 7
केदारनाथ में बर्फ - फोटो : अमर उजाला
तब, से धाम में विद्युत सप्लाई ठप है। साथ ही पानी की लाइनें भी जगह-जगह तहस-नहस हो रखी हैं। बीएसएनएल की संचार सेवा भी केदारनाथ में ठप पड़ी है, जिस कारण दो माह से संपर्क नहीं हो रहा है। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि डीडीएमए द्वारा पैदल मार्ग पर बर्फ सफाई का कार्य जोरों पर किया जा रहा है। आगामी 30 अप्रैल तक धाम में रास्ते पर आवाजाही शुरू करने के साथ ही जरूरी सामग्री पहुंचा दी जाएगी। 
विज्ञापन

6 of 7
केदारनाथ में बर्फ - फोटो : अमर उजाला
पांच मई तक केदारनाथ में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएंगी। इधर, बीकेटीसी की एडवांस टीम 14 अप्रैल को केदारनाथ के लिए रवाना की जाएगी। यह दल मंदिर परिसर में बर्फ सफाई सहित रंग-रोगन व अन्य जरूरी कार्य करेगा। 7 मई तक मंदिर को फूल-मालाओं से सजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बदरीनाथ में बर्फ - फोटो : अमर उजाला
बदरीनाथ धाम के 10 मई को खोले जाने हैं। इससे पहले बदरीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाएं दुरुस्त करने और यात्रा तैयारियों के लिए रविवार को बैसाखी पर्व पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति का दल बदरीनाथ धाम पहुंचा था। बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने बताया कि बदरीनाथ धाम परिसर में बर्फ पूरी तरह से पिघल गई है। परिक्रमा स्थल में करीब छह फीट तक बर्फ जमी है। उसे हटाने का काम भी सोमवार से शुरू हो गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें