फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Snowfall: बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ केदारनाथ धाम, यात्रा तैयारियों में चुनौती, 22 अप्रैल को खुलने हैं कपाट

Sat, 11 Apr 2026 04:11 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलने हैं, लेकिन उससे पहले यात्रा तैयारियों में चुनौती आ रही है। 
विज्ञापन
1 of 5
केदारनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

केदारनाथ धाम इस समय बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। और बेहद खूबसूरत नजारा यहां का दिख रहा है। लेकिन इसका असर यात्रा से पहले की तैयारियों की गति पर पड़ा है। रुद्रप्रयाग प्रशासन रास्तों को साफ़ करने और सेवाओं को सुचारू बनाने के लिए प्रयास कर रहा है, ताकि यात्रा शुरू होने पर तीर्थयात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं बदरीनाथ धाम में भी  बर्फबारी हो रही है, जिससे यात्रा तैयारीयो से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

केदारनाथ धाम यात्रा तैयारियां अंतिम चरण में: जिलाधिकारी
केदारनाथ धाम की यात्रा 22 अप्रैल से शुरू होने होगी। इसके लिए प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। यात्रा व्यवस्थाओं की तैयारी को जिलाधिकारी विशाल मिश्रा और पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने शुक्रवार को रुद्रा कामप्लेक्स में सयुक्त पत्रकार वार्ता की। जिलाधिकारी ने बताया कि अब तक 4 लाख 73 हजार 168 श्रद्धालु केदारनाथ के लिए पंजीकरण कर चुके हैं।

सोनप्रयाग में पंजीकरण केंद्र पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सुलभ संस्था के 245 और नगर निकायों के 200 से अधिक पर्यावरण मित्र तैनात किए गए हैं। कूड़ा प्रबंधन, शौचालय और साफ-सफाई पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। आवास व्यवस्था के तहत करीब 50 प्रतिशत होटल पहले ही बुक हो चुके हैं। हेली सेवाओं के लिए गुप्तकाशी और शेरसी से 2-2 तथा फाटा से 4 सेवाएं संचालित होंगी।

 

विज्ञापन

2 of 5
केदारनाथ में टूटा ग्लेशियर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सड़क और यातायात को लेकर सिरोहबगड़ से गौरीकुंड तक मरम्मत कार्य तेजी से चल रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, पेयजल, बिजली और संचार व्यवस्थाओं को भी मजबूत किया गया है। इस साल वीडियो और रील बनाना भी मंदिर परिसर क्षेत्र में प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने कहा प्रशासन का लक्ष्य इस बार की यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाना है।

विज्ञापन

3 of 5
केदारनाथ पैदल मार्ग पर थारू ग्लेशियर टूटा, - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उधर, पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यात्रा के लिए 3 सुपर जोन, 17 जोन और 47 सेक्टर बनाए गए हैं। मोबाइल पेट्रोलिंग, बैरिकेडिंग, शटल सेवा और पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई है ताकि जाम की समस्या न हो। सुरक्षा के तहत बाहरी लोगों का सत्यापन अभियान जारी है और अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। अवैध शराब पर रोक पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। साइबर ठगी रोकने के लिए 300 से अधिक फर्जी वेबसाइट और पेज बंद कराए जा चुके हैं।

4 of 5
केदारनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

केदारनाथ : थारू कैंप के पास टूटा ग्लेशियर, पैदल मार्ग बाधित

केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ी लिनचोली के पास अचानक थारू कैंप के पास ग्लेशियर टूट गया जिससे पैदल मार्ग का एक हिस्सा आंशिक रूप से बंद हो गया। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे की है। बड़ी लिनचोली की चढ़ाई पर ग्लेशियर टूटने से पैदल मार्ग बंद हो गया। फिलहाल बर्फ को हटाने का काम किया जा रहा है। तैयारियों में लगे मजदूरों और कर्मचारियों को बर्फ के कारण आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि डीडीएमए की टीमें मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु करने के लिए जुटी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चमोली में बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद गोरसों का मनमोहक नजारा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधर, घटना की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग तत्काल मौके पर पहुंचे। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं है। मौके पर तैनात टीमें श्रमिकों और उपकरणों के साथ मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु करने में जुटी हुई हैं। 

ये भी पढे़ं...Dehradun:  डीएवी कॉलेज छात्रसंघ समारोह, सीएम के निकलते ही हंगामा, डांस के दौरान झड़प, एक छात्र को लगा चाकू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें