फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने पर संशय बरकरार, जमी है पांच फीट तक बर्फ, हिम सरोवर भी जमा

Mon, 22 Jun 2020 05:38 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इस साल हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने पर अभी भी संशय बना हुआ है। हेमकुंड साहिब में अभी भी पांच फीट तक बर्फ जमी है। क्षेत्र का जायजा लेने गए हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के दल ने यह जानकारी दी है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
माना जा रहा है कि अगर जुलाई के अंत तक कपाट नहीं खुले तो अगस्त में सप्तश्रृंग पर्वत पर लगाए गए निशान साहिब को बदला जाएगा। बता दें कि निशान बदलने की यह परंपरा हर साल होती है। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : फाइल फोटो
कोरोना महामारी के चलते अन्य धामों के कपाट देर से ही सही लेकिन खुल गए हैं, हालांकि अभी तक यात्रियों को वहां तक जाने की इजाजत नहीं मिली है। लेकिन सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट अभी तक नहीं खुल पाए हैं। 

4 of 5
- फोटो : फाइल फोटो
हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड में पवित्र हिमसरोवर अभी भी पूरी तरह से जमा हुआ है। अटलाकोटी में 20 फीट ऊंचा हिमखंड अभी आस्था पथ पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : फाइल फोटो
जब तक बर्फ नहीं हटती है तब तक यात्रा शुरू करना संभव भी नहीं है। कहा कि कपाट खोले जाने को लेकर सरकार की गाइडलाइन आने के बाद ही ट्रस्ट की ओर से कपाट खोलने की नई तिथि घोषित की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें