फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी के बाद औली में दिसंबर तक बुकिंग फुल, चारों तरफ जन्नत से नजारे, मनमोहक तस्वीरें...

Sat, 30 Nov 2019 10:08 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
औली में ताजे हिमपात होने से अब यहां पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। औली होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अंती प्रकाश शाह का कहना है कि दो दिन पूर्व हुई बर्फबारी के बाद पर्यटकों का पहुंचना शुरू हो गया है। वहीं यहां हर रोज हो रही बर्फबारी से मौसम भी सुहावना बना हुआ है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
औली में पर्यटकों की ओर से आगामी दस दिसंबर तक की एडवांस बुकिंग आ चुकी है। पर्यटन व्यवसायी अजय भट्ट का कहना है कि औली में बर्फबारी के बाद पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है। देश के विभिन्न हिस्सों से पर्यटक औली के सैर-सपाटे पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
उधर, शुक्रवार को दोपहर बाद फिर मौसम का मिजाज बदला और बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहा। बर्फबारी से जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बृहस्पतिवार को हुई अत्यधिक बर्फबारी से जोशीमठ-मलारी हाईवे जगह-जगह बर्फ जमने से अवरुद्ध हो गया था। 

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को चटख धूप खिलने से हाईवे को दोपहर बाद सेना के भारी वाहनों के लिए खोल दिया गया है, जिससे सेना के जवानों ने राहत की सांस ली। केदारनाथ धाम में दोपहर बाद लगभग दो बजे से हल्की-हल्की बर्फबारी शुरू हो गई थी, जो देर शाम तक रही। इससे पूर्व सुबह से मौसम सुहावना रहा और धूप खिली रही। 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान करीब आधा फीट बर्फ भी पिघल गई थी। धाम में अब भी साढ़े चार फीट तक बर्फ मौजूद है। यहां अधिकतम तापमान 12 और न्यूनतम माइनस 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर, जिला मुख्यालय समेत निचले इलाकों में दिनभर गुनगुनी धूप खिली रही। दोपहर तक मौसम सुहावना बना हुआ था। लेकिन दो बजे के बाद से पुन: हल्की बर्फबारी होने लगी है, जिससे ठंड पूर्ववत हो गई है। 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर तक मौसम सुहावना बना हुआ था। लेकिन दो बजे के बाद से पुन: हल्की बर्फबारी होने लगी है, जिससे ठंड पूर्ववत हो गई है। सभी पुनर्निर्माण कार्य स्थल सफेद चादर ओढ़ हुए हैं। कहा कि अगर, अगले दो-तीन दिन तक चटक धूप होने पर बर्फ पिघल पाएगी। अन्यथा आने वाले दिनों में पुनर्निर्माण कार्यों में दिक्कतें हो सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर भी बृहस्पतिवार शाम से बर्फबारी हो रही है। बेटुलीधार, भुजानी, बलाती और खलियाटॉप में बर्फ की चादर बिछ गई है। वहीं निचले इलाकों में शीतलहर का प्रकोप है। हंसलिंग, पंचाचूली, नाग्निधूरा, छिपलाकोट, नामिक और मिलम समेत तमाम ऊंची चोटियों में जमकर बर्फबारी हुई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें