फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ के आगोश में मसूरी-धनोल्टी और औली की मनमोहक वादियां, तस्वीरें देखकर होगा 'जन्नत' का एहसास...

Wed, 29 Jan 2020 10:53 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/मसूरी
विज्ञापन
1 of 12
मसूरी में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों की रानी मसूरी और धनोल्टी व आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह हुई बर्फबारी के बाद खूबसूरत वादियां बर्फ से पूरी तरह लकदक दिखीं। वहीं औली और नैनीताल में भी जमकर बर्फबारी हुई। तस्वीरें देखकर आपका भी यहां आने का मन करेगा। देखिए...
विज्ञापन

2 of 12
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज मंगलवार से ही बदल गया था। मंगलवार दोपहर से मसूरी में शुरू हुई झमाझम बारिश से तापमान गिर गया तो देर शाम से ही मसूरी और धनोल्टी में बर्फबारी शुरू हो गई।
विज्ञापन

3 of 12
- फोटो : अमर उजाला
बर्फबारी के बाद यहां मौसम में और भी ज्यादा ठंडक बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के साथ ही देश-विदेश से यहां पहुंचे पर्यटकों ने बर्फबारी का खूब लुत्फ उठाया। वादियों में बर्फ की चादर देख पर्यटकों के चेहरे खिल उठे।

4 of 12
- फोटो : अमर उजाला
मसूरी और धनोल्टी में बर्फबारी के बाद बढ़ी ठंड से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। पर्यटक भी होटल में बंद हाे गए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। 
विज्ञापन

5 of 12
- फोटो : अमर उजाला
मसूरी धनोल्टी मार्ग बंद कर दिया गया है। मसूरी- कैंपटी मार्ग भी जीरो प्वाइंट के पास बंद कर दिया गया है। वहीं एलबीएस अकादमी रोड पर पेड़ गिरने के कारण रासता बंद हो गया है। जिसके कारण लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

6 of 12
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। बुधवार को भी ज्यादातर इलाकों में बारिश और ओले गिरने का अनुमान है। बारिश से दून के अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री की कमी रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन

7 of 12
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को पहाड़ के ज्यादातर क्षेत्रों में कोल्ड-डे कंडीशन रहेगी। अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शीतलहर चल सकती है। 

8 of 12
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि हाल ही में मसूरी और धनोल्टी में खूब बर्फबारी हुई थी। जिसके बाद यहां पर्यटकों का खासा हुजूम उमड़ा था। इसी बीच पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी परिवार के साथ यहां आकर बर्फबारी का खूब लुत्फ उठाया था।  

9 of 12
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटन नगरी धनोल्टी सहित सुरकंडा देवी मंदिर, सेम-मुखेम, पीड़ी, गंगी और पिंस्वाड़ आदि सभी ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई। धनोल्टी क्षेत्र में इस सीजन की आठवीं बार की बर्फबारी का पर्यटकों ने खूब लुफ्त उठाया।

10 of 12
- फोटो : अमर उजाला
धनोल्टी में जमकर हुई बर्फबारी के बाद विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। बर्फ के कारण चंबा-धनोल्टी-मसूरी मोटर मार्ग भी बंद हो गया है। सड़क खोलने के लिए पीडब्ल्यूडी ने लगाई जेसीबी मशीन।

11 of 12
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को भी मुनस्यारी की चोटियों पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा, नाग्नीधूरा, खलियाटॉप, छिपलाकेदार, मिलम, नामिक में बर्फबारी हुई। वहीं नैनीताल में भी बर्फबारी के कारण मौसम सुहावना हो गया। 
विज्ञापन

12 of 12
- फोटो : अमर उजाला
चमोली जिले में बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, नंदा घुंघटी, रुद्रनाथ, गौरसों बुग्याल, औली के साथ ही अन्य ऊंचाई वाले स्थानों पर जमकर बर्फबारी हुई। चमोली जिले में जोशीमठ-औली व जोशीमठ-तपोवन-मलारी मार्ग सहित कई सड़कें बाधित हो गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें