नींद में खर्राटों की समस्या को हल्के में लेना भारी भी पड़ सकता है। खर्राटों को खतरनाक ह्रदय रोगों का संकेत भी माना गया है। खर्राटों को ओएसए (ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप एप्निया) बीमारी के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन
नींद में आते हैं खर्राटे तो खतरे में है आपकी जान!
2 of 6
snoring is dangerous
- फोटो : amar ujala
इसकी एडवांस जांच के लिए श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में स्लीप स्टडी मशीन लगाई गई है। इसकी जांच रिपोर्ट के आधार पर बीमारी के वास्तविक कारणों का पता लगाकर उपचार किया जा सकता है।
विज्ञापन
नींद में आते हैं खर्राटे तो खतरे में है आपकी जान!
3 of 6
snoring is dangerous
- फोटो : concept photo
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में स्लीप स्टडी मशीन का शुभारंभ श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के प्राचार्य डा. एनके सिंह और अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. विनय राय ने किया। उन्होंने बताया कि ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप एप्निया को सामान्य बीमारी मानकर लोग नजरअंदाज कर देते हैं।
नींद में आते हैं खर्राटे तो खतरे में है आपकी जान!
4 of 6
snoring is dangerous
- फोटो : concept photo
शरीर की जो मांसपेशियां सामान्य तौर पर सांस के रास्ते को खोले रखती हैं, ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप एप्निया उन मांसपेशियों में शिथिलता ला देती हैं। इससे सांस के रास्ते में रूकावट आ जाती है। दिक्कत बढ़ने पर मरीज की कुछ क्षणों के लिए सांस रूक जाती है जो बेहद खतरनाक लक्षण है।
विज्ञापन
नींद में आते हैं खर्राटे तो खतरे में है आपकी जान!
5 of 6
snoring is dangerous
- फोटो : concept photos
मनोरोग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. शोभित गर्ग ने बताया कि यह अनिद्रा का सबसे बड़ा कारण है। कार्यक्रम में अनिल कुमार मेहता, डा. देव सिंह जंगपांगी, डा. अभिषम, डा. नीता गर्ग, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी समेत अन्य अधिकारी व स्टाफ मौजूद रहा।
पल्मोनरी मेडिसिन विभाग के प्रमुख डा. जगदीश रावत ने बताया कि खर्राटे, मोटापा का लगातार बढ़ना, दिन में ज्यादा नींद आना, ड्राइविंग के समय सो जाना, सोते समय अचानक सांस रुकने के अहसास से नींद टूट जाना, सुबह उठने पर ताजगी महसूस न होना, चिडचिड़ापन व अत्याधिक थकान होना, सेक्स से विरक्ति, दवाईयों के बावजूद अनियंत्रित डायबिटीज़ (मधुमेह), छोटी व मोटी गर्दन वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।