फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 घंटे तक ट्रांसफार्मर से लिपटा रहा सांप, इसके बाद जो हुआ उससे हैरान रह गए लोग

Fri, 01 Dec 2017 10:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवप्रयाग
विज्ञापन
1 of 5
snake
एक सांप ट्रांसफार्मर में जा घुसा। वह बीस घंटे से भी ज्यादा ट्रांसफार्मर से लिपटा रहा। इसके बाद जो हुआ उसने सबको हैरान कर दिया। आगे जानिए...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बिजली - फोटो : FILE PHOTO
एक सांप ने भरपूर पट्टी के करीब 52 गांवों की बिजली उड़ा दी। इससे इन गांवों की बिजली 20 घंटे बंद रही। वन विभाग जंगल-जंगल फाल्ट ढूंढता रहा। अंत में उन्हें मुख्य ट्रांसफार्मर में सांप लिपटा हुआ मिला जो करंट से मर चुका था।
विज्ञापन

3 of 5
electricity
सोमवार शाम 6 बजे भरपूर पट्टी के 52 गांवों में अचानक बिजली गुल हो गई। विद्युत विभाग ने दो बार आपूर्ति बहाल करने की कोशिश की, लेकिन इससे स्थिति और खराब हो गई। इस कोशिश में तुणगी, रामपुर सामपुर में लगाए गए जंफर फुंक गए। इससे खंभों में तेज करंट दौड़ने लगा।

4 of 5
snake
बिजली विभाग के जेई संजीव कुमार ने बताया कि जोखिम को देखते हुए सब स्टेशन से विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। इसके बाद चार लाइनमैनों को लेकर उन्होंने फाल्ट ढूंढना शुरू किया। देर रात तक फाल्ट नहीं मिलने पर मंगलवार सुबह फिर फाल्ट की तलाश में टीम जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
snake found
करीब 20 घंटे कई गांवों और जंगलों की खाक छानने के बाद भरपूर गांव में ट्रांसफार्मर पर सांप लिपटा मिला, जो पूरी तरह से जलने के बाद उसी पर चिपका रह गया। सांप के ट्रांसफार्मर में चिपकने से पूरी विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। ट्रांसफार्मर के बुसिंग में लिपटे सांप को हटाए जाने के बाद ही विद्युत आपूर्ति सुचारु हो पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें