रास्ते में खड़ी एक कार में सांप घुस गया। यह देख लोगों ने सपेरे को बुला लिया। सपेरा आया और बीन बजानी शुरु कर दी। इसके बाद जो हुआ उसे जानकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 5
snake
शुक्रवार को नगर के व्यस्ततम इलाके रेलवे रोड पर उस समय अफरातफरी मच गई जब एक खड़ी कार में सांप घुस आया। रेलवे रोड पर व्यापारी प्रवेश मित्तल ने दुकान के बाहर कार खड़ी कर रखी थी। शाम को अचानक उन्होंने सांप को इंजन में घुसते देखा तो वहां लोग जमा हो गए।
विज्ञापन
3 of 5
snake
बाद में सपेरे ने सांप को कार से बाहर निकाला। कार से सांप निकालने के लिए एक सपेरा आ गया उसने जैसे ही कार की इंजन का बोनट उठाया अचानक सांप ने हमला कर समीप खडे़ एक व्यक्ति के हाथ की अंगुली में डंक मार लिया।
4 of 5
snake
इसके बाद वहां अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोग सांप द्वारा काटे गए व्यक्ति को डोईवाला अस्पताल ले गए जहां से उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है। सांप के हमला करते ही भीड़ छिटक गई।
स्थानीय दुकानदार भारत गुप्ता ने सांप द्वारा काटे गए व्यक्ति सूरज थापा 48 निवासी चांदमारी डोईवाला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला पहुंचाया। जहां से उन्हें हायर सेंटर रैफर किया गया। कार से सांप को निकालने के बाद छोड़ दिया गया।