फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K में शहीद भारत मां के बेटे की अंत्येष्टि में गूंजे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे, तस्वीरें...

Fri, 11 Aug 2017 05:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ 
विज्ञापन
1 of 8
funeral
जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में आठ अगस्त को शहीद हुए पवन सिंह सुगड़ा का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार शाम यहां पहुंचते ही लोगों का सैलाब उमड़ गया। भीड़ के कारण पार्थिव शरीर को वाहन से उतारने में 15 मिनट का समय लग गया। भीड़ गम और गुस्से में थी। लोगों ने जब तक सूरज चांद रहेगा, पवन तेरा नाम रहेगा के नारों के साथ-साथ पाकिस्तान मुर्दाबाद के भी नारे लगाए। 
विज्ञापन

2 of 8
funeral
शहीद का पार्थिव शरीर यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है। शुक्रवार सुबह पहले पार्थिव शरीर को शहीद के गांव सुगड़ी ले जाया जाएगा। उसके बाद अंतिम संस्कार के लिए सलाण घाट पर ले जाया जाएगा। पहले तय हुआ था कि शहीद का पार्थिव शरीर हेलीकॉप्टर से आएगा। इसके लिए बुधवार का समय दिया गया था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर बरेली से उड़ान नहीं भर पाया। बृहस्पतिवार को भी मौसम खराब रहा और पार्थिव शरीर को बरेली से सड़क मार्ग से यहां लाया गया।
 
विज्ञापन

3 of 8
funeral
लोग सुबह से ही सेना के अधिकारियों के संपर्क में थे। बृहस्पतिवार शाम 6.50 बजे जैसे ही पार्थिव शरीर लेकर सेना का वाहन यहां पहुंचा तो लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस और सेना के जवानों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। थाना प्रभारी केसी आर्या पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। शाम 7.05 बजे पार्थिव शरीर को वाहन से उतारा गया और सिर्फ पांच मिनट के लिए स्टेशन में रोकने के बाद सीधे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। 

4 of 8
funeral
बृहस्पतिवार सुबह वहीं से पार्थिव को सुगड़ा गांव ले जाया जाएगा। शहीद के अंतिम दर्शन के लिए लोग इस कदर बेताब थे कि महिलाएं, नौजवान, व्यापारी, कर्मचारी सभी एकत्र हो गए। प्रभारी जिलाधिकारी आशीष चौहान, एसडीएम वैभव गुप्ता, विधायक मीना गंगोला, पूर्व सैनिक संगठन के शेर सिंह बोरा, केशर सिंह समेत कई पूर्व सैनिक शहीद के अंतिम दर्शन के लिए उपस्थित रहे। 
विज्ञापन

5 of 8
funeral
लोगों ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किए। पार्थिव शरीर को लेकर सेना के कर्नल भूपेश हाटा, ले. कर्नल जेम्स सेमुअल, मेजर केके मिश्रा, मेजर हिमांशु पंत, सूबेदार जगत सिंह, उमेद सिंह, नायब सूबेदार सुरेंद्र सिंह यहां पहुंचे हैं। 20 वर्षीय पवन को दुश्मन ने स्नाइप शाट मार दिया था। वह पिछले साल भर्ती हुए थे और मार्च में उनकी ट्रेनिंग पूरी हुई थी। शहादत की सूचना के बाद से ही पूरा गंगोलीहाट क्षेत्र और पिथौरागढ़ जिला शोक में डूबा हुआ है। 
विज्ञापन

6 of 8
funeral
शहीद का पार्थिव शरीर आने की सूचना मिलते ही व्यापारियों ने अपरान्ह एक बजे से अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान खुद ही बंद कर दिए। शोक में बुधवार को भी यहां के व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहे थे। चौरपाल पट्टी का सुगड़ी गांव पिछले तीन दिनों से शोक में डूबा हुआ है।
विज्ञापन

7 of 8
pawan singh sugra - फोटो : amarujala
 बताया गया क‌ि शहीद का पार्थिव शरीर लेकर यहां पहुंचे सूबेदार उमेद सिंह ने बताया कि पवन को आठ अगस्त को अपरान्ह 2.15 बजे स्नाइप शाट लगा था। वह मौके पर ही गिर गए थे। अस्पताल ले जाने तक वह शहीद हो चुके थे।
विज्ञापन

8 of 8
funeral
पार्थिव शरीर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखते ही काफी भीड़ वहीं पहुंच गई। प्रभारी जिलाधिकारी आशीष चौहान ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि ज्यादा भीड़ को नियंत्रित करने में कठिनाई होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें