फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर परिवार के छह लोगों को ले जा रहा था युवक, हादसे में पत्नी-भाभी के साथ घर का इकलौता चिराग भी बुझा,तस्वीरें...

Sun, 28 Jun 2020 12:47 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलौर(रुड़की)
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के मंगलौर में ट्रक की टक्कर से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हादसे ने जहां कुलदीप की पत्नी के साथ घर का इकलौता चिराग भी बुझा दिया तो वहीं भाभी की मौत से दो बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया। परिवार वालों का भी रो रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कई घरों में चूल्हे भी नहीं जले। रुड़की से पत्नी और बेटे को लेकर बाइक से घर निकले कुलदीप को रास्ते में अपनी भाभी और दो बच्चों को बैठाते समय इसका जरा भी इल्म नहीं था कि उनके साथ ऐसा हादसा हो जाएगा। लेकिन मौत के चक्र ने तीन लोगों को अपना ग्रास बना लिया। पत्नी के साथ इकलौते बेटे की मौत से कुलदीप पर दुखों पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, भाई की पत्नी की मौत से उनके दोनों बच्चों के सिर से ममता का आंचल छिन गया। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जैसे ही यह खबर गांव पहुंची तो परिवार के अन्य लोगों में चीख पुकार मच गई। पूरा गांव ढांढस बंधाने के लिए घर पहुंच गया, लेकिन काल के आगे हर कोई बेबस नजर आ रहा था। हर कोई यही कहता नजर आ रहा था कि ऊपर वाला किसी दुश्मन के साथ भी ऐसा न करे।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि मंगलौर निवासी कुलदीप शनिवार सुबह किसी काम से अपनी पत्नी पूनम और डेढ़ साल के बेटे सागर को लेकर रुड़की आया था। दोपहर में तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी बीच रोडवेज बस स्टैंड के पास उसके भाई संदीप की पत्नी मीनाक्षी अपने दो बच्चों चिंकी और किरण के साथ घर जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रही थी। भाभी को देख कुलदीप ने बाइक रोक ली और तीनों को बैठा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद एक ही बाइक पर सभी लोग मंगलौर की ओर चल पड़े। जैसे ही वे कस्बे में एसबीआई की शाखा के सामने पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बाइक दूर तक फिसलती हुई सड़क पर जा गिरी। हादसे में कुलदीप की पत्नी पूनम और बेटे सागर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कुलदीप, उसकी भाभी के दोनों बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें