फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhu Moose Wala: हत्यारोपियों के फर्जी पासपोर्ट बनाने वाला पकड़ा, बेटे की करतूत देख पिता ने लिया बड़ा फैसला

Sat, 16 Jul 2022 04:48 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, सितारगंज/शक्तिफार्म
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धू मूसेवाला मर्डर मामले में एक आरोपी पूर्व में देहरादून से हुआ था गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
दिल्ली में सिद्धू मूसेवाला के हत्यारोपियों के फर्जी पासपोर्ट बनाने के मामले में पकड़े गए आरोपियों में से एक आरोपी राहुल सरकार शक्तिफार्म नगर के वार्ड एक का निवासी है। उसका परिवार गरीब और मजदूर तबके का है। उसके पिता कई वर्षों तक दिल्ली में रहे हैं।

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में पंजाब पुलिस ने इससे पहले देहरादून में दबिश दी थी। मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया था। शिमला बायपास रोड स्थित नया गांव में स्थानीय पुलिस और एसटीएफ भी इस कार्रवाई में शामिल रहे। युवक हत्यारों का मददगार बताया गया।
 
 वहीं अब सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में उत्तराखंड से एक और तार जुड़ गया है। दो भाइयों में बड़ा राहुल सरकार (28) बचपन में ही अपने माता-पिता के साथ दिल्ली चला गया था। उसके पिता कृष्णा सरकार दिल्ली में मजदूरी करते थे और दस साल पहले वह घर लौट आए। कृष्णा अब यहां खेतीबाड़ी का काम देख रहे हैं। छोटा बेटा भी दिल्ली में रहता है और पेंटर है।
 
विज्ञापन

2 of 5
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया
राहुल की चार साल पहले रुद्रपुर की एक लड़की से शादी हुई थी। राहुल अपने परिवार के साथ दिल्ली में ही रहता है।
 
विज्ञापन

3 of 5
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बेटे के इस कृत्य से पिता काफी आहत हैं। अब से लगभग छह दिन पहले पिता को जब बेटे की करतूत का पता चला तो वह दिल्ली उससे मिलने भी नहीं गए।

4 of 5
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : सोशल मीडिया
पिता के इस फैसले के बाद मां परिवार को संभालने के लिए दिल्ली चलीं गईं।

ये भी पढ़ें...पहाड़ का जनजीवन प्रभावित:  10 स्टेट हाईवे सहित 203 सड़कें बंद, एक माह बाद ही खुल पाएगा अब ये मार्ग

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया
राहुल के फर्जी पासपोर्ट बनाने के मामले में पकड़े जाने की घटना से क्षेत्र के लोग काफी आश्चर्यचकित हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें