उत्तराखंड के कोटद्वार के प्रसिद्ध सिद्धपीठ श्री सिद्धबली धाम में सालाना महोत्सव शुरू हो गया है। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाभिषेक में शामिल होकर श्री सिद्धबली से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। तो चलिए आपको धाम के बारे में कुछ रोचक बाते बताते हैं....
Kotdwar: पिंडी महाभिषेक के साथ शुरू हुआ श्री सिद्धबली महोत्सव, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, तस्वीरें
मान्यताओं के अनुसार सिद्धबली कत्युर वंश के राजा के पुत्र थे जिन्हें गुरु गोरखनाथ के आशीर्वाद से सिद्धि प्राप्त हुई थी। श्री सिद्धबली मंदिर ने अपनी पुस्तक में भी इसका उल्लेख किया है जिसमें सिद्धबाबा के पहले का नाम हरपाल बताया गया है।