फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्लर और बुटीक चलाकर अपने परिवार का गुजारा कर रहीं श्रद्धा कपूर, यकीन न हो तो खुद ही देख लीजिए

Wed, 21 Feb 2018 10:32 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
1 of 7
shraddha kapoor
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर लोगों के कपड़े सिलकर अपने परिवार का गुजारा करने को मजबूर हैं।





 
विज्ञापन

2 of 7
shraddha kapoor
फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू में गढ़वाली युवती ललिता नौटियाल की भूमिका निभा रही फिल्म अभिनेत्री श्रद्धा कपूर बुटीक की भूमिका में अब रमने लगी है। वह गंगा किनारे लेडीज बुटीक संचालन करती है। ललिता एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं। बुटीक ही उसकी आजीविका का एक मात्र साधन है।


 
विज्ञापन

3 of 7
shraddha kapoor
वह मन लगाकर इस कार्य को करती हैं। आसपास की महिलाओं को भी ललिता (श्रद्धा कपूर) स्वरोजगार अपनाकर अपने-अपने परिवार की आर्थिक मजबूत करने का आह्वान करती हैं। बुटीक के सीन को निर्देशक लगातार दूसरे दिन भी फिल्माते नजर आए।
 

4 of 7
shahid kapoor
श्रीनारायण सिंह के निर्देशन में बन रही हिंदी फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू की आउटडोर शूटिंग सोमवार को दूसरे दिन भी बौराड़ी ओपन मार्केट में जारी रही। फिल्म की हीरोईन श्रद्धा कपूर और शाहिद कपूर के ऊपर कई रोमांटिक सीन फिल्माए गए।


 
विज्ञापन

5 of 7
shahid kapoor
 ऑफिस का दिन होने के कारण रविवार की तुलना में सोमवार को शूटिंग देखने वालों की तादात कम रही है। शूटिंग देखने पहुंचे कई दर्शक अपने चहेते फिल्मी कलाकारों को मिलने को आतुर थे। लेकिन श्रद्धा और शाहिद ने दूर से हाथ हिलाकर प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया।
 
विज्ञापन

6 of 7
shraddha kapoor
नई टिहरी और आसपास क्षेत्रों में बीते नौ फरवरी से चल रही शूटिंग के दौरान अभी तक कोई भी फिल्म स्टार प्रशंसकों से सीधे तौर नहीं मिल पाया है। सोमवार को शाहिद कपूर ने बाईक स्टंट सीन दुबारा शूट किया। वह एचडीएफसी बैंक रोड़ से श्रद्धा कपूर के बुटीक गंगा किनारे तक बाईक से आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
shraddha kapoor
एक-दो बार रीटेक के बाद उन्होंने सीन को बखूबी पूरा किया। वहीं बुटीक संचालिका श्रद्धा भी बुटीक में पहुंचे ग्राहकों को उनका सामान देती दिखी। एक सीन में उन्होंने आसपास की युवतियों और महिलाओं से स्वरोजगार अपनाने के साथ ही बुटीक और व्यूटी पार्लर जैसे व्यवसाय के साथ कार्य करने को कहा। वह बुटीक से एक ग्राहक को शादी का लंहगा, चुनरी और अन्य जरूरी सामना देती भी दिखीं। बुटीक में श्रद्धा कपूर स्थानीय महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई भी सिखाती हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें