फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम के बारे में हो चुकी हैरतअंगेज भविष्यवाणी, जिसके बाद श्रद्धालु नहीं कर पाएंगे दर्शन 

Tue, 20 Nov 2018 07:58 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
1 of 6
Badrinath Dham - फोटो : AmarUjala
बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के पहले जानिए एक ऐसी भविष्यवाणी के बारे में जिसके बाद श्रद्धालु भगवान बदरी नारायण के दर्शन नहीं कर पाएंगे। कहा जाता है कि एक दिन ऐसा आएगा जब इस विश्व विख्यात प्रसिद्ध धाम के रास्ते बंद हो जाएंगे। जनश्रुतियों की मानें तो ऐसा नृसिंह देवता की भविष्यवाणी के कारण होगा। 
विज्ञापन

2 of 6
badrinath dham - फोटो : amar ujala
कह जाता है कि उत्तराखंड में चमोली जिले के जोशीमठ स्थित मंदिर में मौजूद नृसिंह भगवान की मूर्ति की दाहिनी भुजा के कारण बदरीनाथ धाम लुप्त हो जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि भगवान नृसिंह भगवान की मूर्ति में हर साल 'हैरतअंगेज' बदलाव हो रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
lord narsingh
केदारखंड के सनत कुमार संहिता में कहा गया है कि भगवान नृसिंह की बायीं भुजा की कलाई धीरे-धीरे पतली होती जा रही है। जब भगवान नृसिंह की मूर्ति से उनका हाथ टूट कर गिर जाएगा तो विष्णुप्रयाग के समीप पटमिला नामक स्थान पर स्थित जय व विजय नाम के पहाड़ आपस में मिल जाएंगे और बदरीनाथ के दर्शन नहीं हो पाएंगे। 

4 of 6
badrinath - फोटो : amarujala
बताते हैं कि आठवीं सदी में आदि गुरू शंकराचार्य ने ही भविष्य बदरी मंदिर की स्थापना की थी। भविष्य बदरी मंदिर के समीप ही एक पत्थर पर शंकराचार्य ने भविष्णवाणी भी लिखी है। जिस भाषा में भविष्यवाणी लिखी गई है, उसे आज तक कोई नहीं पड़ पाया है। 
विज्ञापन

5 of 6
badrinath - फोटो : amarujala
बता दें कि मंगलवार को बदरीनाथ धाम के कपाट दोपहर 3 बजकर 21 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। सोमवार को भगवान बदरीनाथ के दर्शनों के लिए लगभग चार हजार से ज्यादा तीर्थयात्री और स्थानीय श्रद्धालु बदरीनाथ धाम पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Snowfall in badrinath - फोटो : amar ujala
बदरीनाथ मंदिर को करीब बीस क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया गया है। सोमवार को धाम में रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी ने माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की। मंगलवार को बदरीनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ दिनभर खुले रहेंगे और अपराह्न को बंद कर दिए जाएंगे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें