फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के बाद जारी नए नोटों के बारे में ये खबर उड़ा देगी आपके होश, जानने के लिए क्लिक करें

Mon, 13 Nov 2017 11:39 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
नोटबंदी - फोटो : SELF
साल 2016 में नोटबंदी के बाद जारी किए गए 2000 और पांच सौ रुपए के बारे में अब ये खबर आपके होश उड़ा देगी। जानने के लिए जल्दी से क्लिक करें...
विज्ञापन

2 of 8
रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया - फोटो : SELF
जी हां, RBI ने 2000, 500 और 200 रुपए के नए नोट के बार में नया फरमान जारी किया है। अगर इसे नहीं माना तो आपके नए नोट महज कागज बनकर रह जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 8
दो हजार का नोट - फोटो : self
धार्मिक या राजनीतिक नारे या व्यावसायिक प्रयोजन वाले आपत्तिजनक शब्द लिखे मिले तो नए नोट अवैध माने जाएंगे। हालांकि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने यह स्पष्ट किया है कि रंग, स्याही या पेन से लिखे होने पर भी नए नोट वैध माने जाएंगे। बैंकों का चक्कर लगाने वाले लोगों के लिए राहत भरी यह जानकारी सूचना अधिकार अधिनियम के तहत सामने आई है।

4 of 8
noteban, new note, demonetisation
नए 2000, 500 और 200 रुपये के नोटों की वैधता के संबंध में आरटीआई के जरिए मांगी गई जानकारी के संबंध में आरबीआई की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि नोट पर रंग, स्याही अथवा पेन से लिखने से वह अवैध नहीं होगा और लोग ऐसे नोट बैंक खाते में जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 8
रुपये
आरबीआई ने नोट रिफंड नियमावली-2009  का हवाला देते हुए कहा है कि जिस नोट पर आपत्तिजनक शब्द लिखे हों या किसी राजनीतिक या धार्मिक रूप में संदेश या ऐसी भाव वाली कोई अभिव्यक्ति हो तो नोट अवैध माना जाएगा।
विज्ञापन

6 of 8
भारतीय रिजर्व बैंक - फोटो : WordPress
आरबीआई ने यह भी कहा है किसी व्यक्ति या उद्यम के हित को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कुछ भी लिखा गया हो तो नोट अस्वीकृत कर दिया जाएगा। आरबीआई के मुताबिक स्टार सीरीज में 500 मूल्य के नए नोट जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

7 of 8
50 pesa coin
पचास पैसे के सिक्के भले ही अब बाजार में नहीं दिख रहे हैं, लेकिन हल्द्वानी निवासी व्यापारी नेता डॉ. प्रमोद अग्रवाल गोल्डी  को आरटीआई में मिली जानकारी में यह भी साफ हुआ है कि आरबीआई की निगाह में 50 पैसे के सिक्के अभी चलन में हैं।
विज्ञापन

8 of 8
coins
सिक्का अधिनियम 2011 की धारा 6 (1) के तहत किसी भी मूल्य वर्ग के सिक्के जिनका मूल्य एक रुपये कम नहीं हो, वे एक हजार रुपये तक भुगतान के लिए वैध हैं। इसी तरह 50 पैसे के सिक्के कुल दस रुपये तक भुगतान के लिए वैध हैं और बैंकों में जमा किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें