फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोड़े जा रहे सचिन के 'आशियाने' के लेकर सामने आई हैरान कर देने वाली बातें, यकीन कर पाना होगा मुश्किल

Sat, 07 Oct 2017 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
sachin
मसूरी के लंढौर कैंट बोर्ड को सचिन के पसंदीदा आशियाने ढहलिया बैंक पर बुलडोजर चलने के बाद चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। इन बातों पर कोई भी यकीन करने को तैयार नहीं है। पढ़िए...
विज्ञापन

2 of 6
sachin
बैंक हाउस को तोड़ने में मजदूरों के पसीने छूट रहे हैं। अत्याधुनिक भूकंपरोधी तकनीक से बने इस भवन को दो दिन में करीब 20 प्रतिशत ही तोड़ा जा सका है। कैंट बोर्ड के मुताबिक अभी काम पूरा होने में करीब दो सप्ताह और लगेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
sachin
सचिन के दोस्त एवं बिजनेस पार्टनर संजय नारंग के ढहलिया बैंक के अवैध निर्माण को तोड़ने का सिलसिला बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। लगातार दो जेसीबी व मजदूर अवैध निर्माण को तोड़ने में जुटे हैं। उनका कहना है कि यह भवन अत्याधुनिक भूकंप रोधी तकनीक से बना है जिस पर नौ रिएक्टर स्केल तक के भूकंप का भी असर नहीं होगा।
 

4 of 6
sachin
शुरू में लग रहा था कि सात दिन में अवैध निर्माण टूट जाएगा लेकिन अब तीन दिन में करीब 20 प्रतिशत ही टूटने के बाद माना जा रहा है कि काम पूरा होने में दो सप्ताह से अधिक का समय और लगेगा।  नारंग के कर्मचारियों ने बताया कि जितना सामान ढहलिया बैंक से निकला है, वह सब ट्रकों में रख कर नारंग के मुंबई में बन रहे नए होटल में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
sachin
वहीं कैंट बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि भवन में लोहे के बीम और मजबूत सरिया लगे हैं। उनको काटने में भारी परेशानी का सामना पड़ रहा है। संजय नारंग ने जिस टेनिस कोर्ट के नाम पर अवैध निर्माण कर गार्डन बनाया था, वो भी मलबे में तब्दील हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sachin
संजय नारंग के आलीशान बंगले में लहरों वाले स्वीमिंग पूल, बार रूम, ब्रिज और ताश खेलने का कमरा, जिम, भव्य किचन, सिनेमा हाल तथा सर्दियों में रात को गर्माहट के लिए बोन फ ायर का चबूतरा विशेष रूप से बनाया गया था, जिसमें चारों ओर बैंच और बीच में लोहे की अंगीठी रखी थी। बताया जा रहा है कि सचिन तेंदुलकर जब नया साल मनाने यहां आते थे तो यहीं बैठकर समय बिताते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें