फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद वहां जो हुआ, उसे देखकर सब रह गए हैरान

Tue, 24 Oct 2017 06:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
kedarnath temple
केदारनाथ में 11 हजार फीट की ऊंचाई पर ऐसा हुआ जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था। इसके बारे में जिसने भी सुना उसे भरोसा ही नहीं हुआ।
विज्ञापन

2 of 7
kedarnath
दरअसल, केदारनाथ में कपाट बंद होने के बाद पुलिस के जवानों ने डेढ़ कुंतल आलू जमीन से खोदकर निकाले। इतनी ऊंचाई पर आलू की खेती देखकर हर कोई हैरान रह गया।
विज्ञापन

3 of 7
kedarnath
केदारनाथ में पुलिस ने 3 मई को कपाट खुलने से कुछ दिन पहले ही यहां आकर खेती शुरु की थी। लेकिन बारिश के कारण वहां आलू उगना असंभव लग रहा था। वहीं जब बाबा केदार की डोली रवाना हुई तो पुलिसकर्मियों ने खेत को खोदना शुरु किया।

4 of 7
kedarnath
इसके बाद वहां से एक कुंतल आलू निकले। इतनी तादाद में आलू देखकर पुलिसकर्मी भी यकीन नहीं कर पाए कि इतनी ऊंचाई पर भी इतनी अच्छी खेती हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 7
kedarnath
मीडिया सूत्रों के मुताबिक, आलू को छोटे-छोटे कट्टों में रखकर पुलिसकर्मी स्वयं अपने कंधों पर रखकर गौरीकुंड लाए जहां से इसके प्रसाद के रूप में अफसरों के साथ अपने जानने वालों को दिया गया।
विज्ञापन

6 of 7
kedarnath
केदारनाथ पुलिस ने डीएम मंगेश घिल्डियाल और एसपी पीएन मीणा को प्रसाद के रूप में 1-1 किलो आलू दिया है। दोनों अफसरों ने भी केदारनाथ में पुलिस द्वारा मेहनत से तैयार किए गए आलू को स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
kedarnath
पुलिस ने साबित कर दिखाया है कि केदारनाथ में आलू के साथ ही कई और सब्जियां उग सकती है।  पुलिस ने आलू के साथ ही मूली और हरी सब्जियां भी केदारनाथ में उगाने में सफलता पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें