अब अगर आपको ड्राइविंग करते समय नींद की झपकी आई या फिर आपने शराब पी है तो आपको शॉक लगेगा। जिससे आप किसी हादसे का शिकार होने से बच सकते हैं। जी हां, यहां जानिए कैसे...
विज्ञापन
2 of 5
abhilash semwal
मोबाइल बॉम्ब डिटेक्टर से देश ही नहीं, विदेशों में भी अपनी काबिलियत का लोहा मनवाने वाले देहरादून के युवा वैज्ञानिक अभिलाष सेमवाल ने एक डिवाइस तैयार की है। जिससे यह सब होगा।
विज्ञापन
3 of 5
abhilash semwal
एक न्यूज वेबसाइट के मुताबिक, अभिलाष ने 'इंस्टेंट एंटी ड्राइविंग सेफ्टी बैंड' बनाया है। इससे जब शॉक लगेगा तो आपकी नींद खुल जाएगी। आपको बस इसे अपने हाथ पर पहनना है। साथ ही एक ब्लूटूथ डिवाइस गाड़ी में रखनी है। इसके जरिए ही जब आपको नींद आएगी तो आपको झटका लगेगा। घबराइए नहीं, यह बिल्कुल नॉरमल होगा।
4 of 5
abhilash semwal
24 साल के अभिलाष ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में एमटेक प्रथम वर्ष के छात्र हैं। वाहन स्वामी अपने मोबाइल के सॉफ्टवेयर के जरिये वाहन चालक की गतिविधियों पर भी नजर रखता है।
बताया कि, अधिक शॉक लगने पर वाहन स्वामी समझ जाता है कि ड्राइवर ने अधिक मात्रा में एल्कोहल का सेवन किया है। आपकी गाड़ी किस समय, किस स्थान पर है, ये जानकारी भी आप अपने मोबाइल पर ही रख सकते हैं।