फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें, पवित्र सावन में तिरंगे में रंगे भगवान भोलेनाथ

Thu, 13 Aug 2015 04:15 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 4
देहरादून में श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी तिरंगे के रंग में दिखाई दिए। स्वतंत्रता दिवस से पहले शिवरात्रि के मौके पर भोले बाबा का 25 किलो चावल से तीन रंगों में भव्य श्रंगार किया गया। इस मौके पर शहीदों की याद में घी के दीये जलाए गए। इस मौके पर सामूहिक रुद्राभिषेक राज्य आंदोलन के शहीदों को समर्पित किया गया।
विज्ञापन

तस्वीरें, प‌वित्र सावन में तिरंगे में रंगे भगवान भोलेनाथ

2 of 4
सेवादार संजय गर्ग ने बताया कि सबसे पहले मंदिर प्रबंधन की ओर से भोले बाबा का विशेष अभिषेक हुआ। इसके बाद कांवड़ियों ने जल चढ़ाया। कुछ कांवड़िए लेट लेटकर मंदिर तक पहुंचे और कांवड़ का जल चढ़ाया। शाम को 365 बत्तियों से बने विशेष दीपक को प्रज्ज्वलित किया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने कालसर्प दोष दूर करने के लिए भी पूजा की।
विज्ञापन

तस्वीरें, प‌वित्र सावन में तिरंगे में रंगे भगवान भोलेनाथ

3 of 4
इस मौके पर दिगंबर भागवत पुरी, दिनेश पुरी, नवीन गुप्ता, विक्की गोयल, मनोज गुप्ता, मनीष, जीतेंद्र, राज कुमार, अनिल गोयल आदि ने सहयोग किया। गढ़ी-डाकरा स्थित श्री नागेश्वर महादेव मंदिर में सुबह पौने चार बजे अभिषेक शुरू हो गया था।
विज्ञापन

तस्वीरें, प‌वित्र सावन में तिरंगे में रंगे भगवान भोलेनाथ

4 of 4
मंदिर के महंत विश्वनाथ योगी ने बताया कि सुबह पौने चार बजे से श्रद्धालु मंदिर में पूजा के लिए आने लगे थे। इस मौके पर धन लक्ष्मी, सुशीला देवी, उमा, कौशल्या आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें