फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा के साथ किए माता संतूला के दर्शन, रबड़ी और जलेबी खाते हुए शेयर कीं ये तस्वीरें

Sun, 26 Dec 2021 10:17 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, उत्तराखंड
विज्ञापन
1 of 5
शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा के साथ उत्तराखंड पहुंचीं - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा के साथ उत्तराखंड पहुंचीं। जिसके बाद कैंपटी रोड स्थित माता संतूला देवी मंदिर पहुंचीं और मां के दर्शन कर पूजा कराई। इस मौके पर शिल्पा शेट्टी ने अपने पति के साथ मां संतूला देवी की पिंडी पूजा कर परिवार की कुशलता की कामना की। मंदिर में शिल्पा शेट्टी को देखकर उनके प्रशंसकों ने उनके साथ सेल्फी भी ली। मंदिर में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा करीब बीस मिनट तक रुके। जिसके बाद मंदिर में श्रद्वालुओं की भीड़ देखकर वापस चले गए।

कैंपटी रोड स्थित सिद्वपीठ मां संतूला देवी मंदिर में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने माता के दर्शन किए और पूजा पाठ किया। मंदिर के पुजारी पंडित रोहित प्रसाद मिश्रा ने कहा कि मंदिर में शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पहुंचे और मां संतूला देवी के दर्शन कर पूजा पाठ कराया।
विज्ञापन

2 of 5
शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा के साथ उत्तराखंड पहुंचीं - फोटो : अमर उजाला
बताया कि शिल्पा शेट्टी ने अपने पति के साथ माता संतूला देवी की पिंडी पूजा भी कराई। साथ ही मंदिर के आसपास क्षेत्र का भ्रमण किया।

 
विज्ञापन

3 of 5
शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा के साथ उत्तराखंड पहुंचीं - फोटो : अमर उजाला
करीब बीस मिनट तक दोनो मंदिर परिसर में रुके। शिल्पा शेट्टी मंदिर में बारह बजे के आसपास पहुंची थीं। इस मौके पर शिल्पा शेट्टी को देखकर उनके प्रशंसकों ने उनके साथ फोटो खिंचवाई। लेकिन ज्यादा भीड़ देखकर शिल्पा शेट्टी मंदिर से वापस चली गईं।

4 of 5
शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा के साथ उत्तराखंड पहुंचीं - फोटो : अमर उजाला
शिल्पा शेट्टी ने कैंपटी रोड स्थित एक पांच सितारा होटल में बैठकर एक वीडियो सोशल मीडिया में भी शेयर किया। जिसमें शिल्पा शेट्टी जलेबी और रबड़ी खाती दिख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा के साथ उत्तराखंड पहुंचीं - फोटो : अमर उजाला
शिल्पा शेट्टी वीडियों में कह रही हैॆ कि इस मौसम में रबड़ी और जलेबी खाने का अपना अलग ही मजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें