फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में प्रचार के समय भीड़ देख हैरान रह गई थीं शीला दीक्षित, प्रत्याशी को कही थी ये बात...

Mon, 22 Jul 2019 08:45 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
शीला दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
स्थान रेसकोर्स देहरादून, वर्ष 2012, विधानसभा चुनाव का माहौल। राजपुर रोड विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार की चुनावी सभा में भारी भीड़ उमड़ी थी। दिल्ली की तत्कालीन सीएम शीला दीक्षित को इसे संबोधित करना था। जैसे ही शीला मंच पर आई, उपस्थित लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। शीला दीक्षित ने शानदार भाषण दिया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
भाषण खत्म करके वह जैसे ही अपनी सीट पर आईं, उन्होंने राजकुमार से मुखातिब होते हुए कहा-राजकुमार तुम जीत रहे हो। 15 वर्ष दिल्ली की सीएम रहीं अनुभवी राजनेता शीला दीक्षित ने चुनावी सभा के पूरे माहौल को एक नजर से देखकर अंदाजा लगा लिया था। नतीजे जब निकले, तो कांग्रेस को इस सीट पर विजय प्राप्त हुई।
विज्ञापन

3 of 5
वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में शीला दीक्षित ने एक ही दिन में तीन विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभा की थी। राजपुर रोड के अलावा, मसूरी और कैंट क्षेत्र की चुनावी सभाओं में भी उन्होंने जान फूंकी थीं। कांग्रेस नेता राजकुमार याद करते हुए बताते हैं-शीला जी, सभी कांग्रेस जनों से बेहद आत्मीयता से पेश आती थीं। 

4 of 5
दिल्ली लौटते वक्त उन्होंने कहा था कि यदि चुनाव में उनकी फिर से जरूरत हो, तो जरूर बोलना। दोबारा आ जाऊंगी। शीला दीक्षित को मसूरी से बहुत प्यार था। वह वहां की खूबसूरत वादियों से बेहद आकर्षित थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इसके अलावा, लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में भी उनका आना होता था। कांग्रेस के दून महानगर अध्यक्ष लाल चंद्र शर्मा के अनुसार-मसूरी जाते वक्त शीला जी दून में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करना कभी नहीं भूलती थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें