til k ladoo
ऐसी शास्त्रोक्त मान्यता हैं कि इस दिन उपवास रखने से सभी तरह की मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। इस दिन का व्रत तिलों से जुड़ा हुआ है। ज्योतिषाचार्य गौरव आर्य ने बताया कि षट्तिला एकादशी के दिन तिलों का छह प्रकार से उपयोग किया जाता है। जिसमें जल में तिल डालकर स्नान करना, तिल का उबटन लगाना, तिल से हवन करना, तिल से तर्पण करना, तिल का भोजन करना और तिलों का दान करना आदि इसी कारण यह षटतिला एकादशी कही जाती है।