फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: जब बच्चों के बीच पहुंचे शत्रुघन सिन्हा और बोले...‘खामोश’

Sun, 28 Jan 2018 11:42 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
dehradun
देखिए क्या हुआ जब अभिनेता, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा ने बच्चों के बीच पहुंचकर बोला अपना फेमस डायलॉग।
 
विज्ञापन

2 of 6
dehradun
रविवार को समर वैली स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में अपने जीवन पर आधारित पुस्तक ‘एनीथिंग बट खामोश’ का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने अपने प्रसिद्ध डायलॉग आये तो कह देना छीनू आया था व खामोश डायलॉग से खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

3 of 6
dehradun
समर वैली स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में पुस्तक की लेखिका भारती एस प्रधान ने कहा कि ‘एनीथिंग बट खामोश’ पुस्तक सबसे ज्यादा प्रमाणिक जीवनी है। यह पुस्तक मनोरंजन से परिपूर्ण तो है ही साथ ही ईमानदारी से भरी हुई है। इस पुस्तक में शत्रुघ्न सिन्हा के जीवन के विभिन्न आयाम, उनके रुपहले पर्दे से लेकर राजनीति तक के सफर का खूबसूरती से वर्णन किया गया है।

4 of 6
dehradun
इस किताब का नाम भी शत्रुघ्न के प्रसिद्ध डायलॉग ‘खामोश’ के नाम से रखा गया है। इससे पूर्व अभिनेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में देहरादून लिट्रेचर फेस्ट के आयोजक अनुराग चौहान, रनधीर अरोड़ा व सम्रांत विरमानी, समरवैली स्कूल की डायरेक्टर आभ्या वासु, स्कूल की प्रिंसिपल नीलम, फ ॉर्मर प्रिंसिपल कर्नल (डॉ.) जसविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

5 of 6
dehradun
अभिनेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वे चार भाई हैं व उनके तीन भाई डॉक्टर हैं। उनके पिता चाहते थे कि वे भी डॉक्टर बनें, लेकिन उनकी रुचि मेडिकल की पढ़ाई नहीं बल्कि एक्टिंग में थी।  शत्रुघ्न सिन्हा ने अभिभावकों से कहा कि अपने बच्चों को दृढ़ विश्वास, योग्यता व उनके इरादों के साथ आगे बढ़ने में मदद करें व उनका साथ दें। बच्चों को खेल, कला व शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा अव्वल आने का प्रयास करना चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shatrughan sinha
शत्रुघ्न सिन्हा ने युवाओं से धूम्रपान जैसे तंबाकू, सिगरेट व नशीले पदार्थों से दूर रहने को कहा। उन्होंने कहा कि नशे की लत में पड़कर पूरा जीवन चौपट हो जाता है। ऐसे में बुरी आदतों से दूर रहें। उन्होंने कहा कि वे भी धूम्रपान करने लगे थे, लेकिन बाद में छोड़ दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें