फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वक्री हुए शनिदेव को प्रसन्न करना है तो राशि के अनुसार करें ये उपाय, चमक जाएंगे किस्मत के तारे

Wed, 01 May 2019 04:51 PM IST
अलका त्यागी करन दयाल, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 13
30 अप्रैल शनिदेव धनु राशि में वक्री हो रहे हैं। ऐसे में सभी राशियों पर इसका असर होगा। ज्योतिषाचार्य ऋषि कुमार विश्वनाथ अय्यर के अनुसार, सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर शनिदेव वक्री होंगे। जिसका प्रभाव हर राशि में अगले ढाई साल तक रहेगा। इसलिए कुछ उपाय कर आप शनिदेव को प्रसन्न कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
मेष राशि: इस राशि के लोगों को किसी बड़े काम के लिए वर्तमान स्थान को छोड़ना पड़ सकता है। वाहन सुख मिल सकता है। परिवार की मदद से विवादों मे विजय मिलेगी। बेहतरी के लिए आप काले तिल शनिदेव को चढ़ाएं।  
विज्ञापन

3 of 13
वृषभ राशि: शनि का वक्री होना वृषभ राशि के लिए लाभकारी होगा। आर्थिक लाभ मिलने के साथ ही लक्ष्य प्राप्त करने में सफलता मिलेगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा। शनिदेव को सरसों के तेल का दिया जलाएं। 

4 of 13
मिथुन राशि: इन राशि वालों के लिए शनि का वक्री से अच्छे और बुरे दोनों ही लाभ मिलेंगे। कुछ कामों में मन नहीं लगेगा। उत्सवों के प्रति उदासीनता रह सकती है। शनिवार के दिन गरीबों को काले चने दान करें।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क राशि: इस राशि वालों को धन लाभ होगा। सोच-समझकर काम करना लाभकारी होगा। विवादों के प्रति अतिसतर्कता बरतने की आवश्यकता है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए हनुमान जी की पूजा करें ।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह राशि: इस राशि पर शनि के वक्री होने पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा। छात्रों के लिए लाभकारी होगा। कार्यों में मेहनत करने पर सफलता मिलेगी। इस दिन साबुत उड़द की दाल को शनिदेव पर तेल में डालकर चढ़ाएं। 
विज्ञापन

7 of 13
कन्या राशि:  इस राशि वालों को लाभ मिलेगा। नई योजनाएं बनेंगी और वह कामयाब भी होंगी। पिछले समय से आ रही परेशानियां दूर होंगी और धन लाभ होगा। बेहतरी के लिए काले तिल में सरसों का तेल डालकर चढ़ाएं।

8 of 13
तुला राशि: इस राशि वालों के लिए शनि का वक्री होना लाभकारी होगा। धन के साथ सम्मान में वृद्धि होगी। अपने कार्य के प्रति सचेत रहना होगा। शनिवार को काले कपड़े दान करें और शनिदेव पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

9 of 13
वृश्चिक राशि: इस राशि वालों को अपने कार्य के प्रति सतर्क रहना होगा। साथ ही स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना होगा। चमड़े की वस्तुएं शनिवार के दिन न पहनें और हनुमान जी की पूजा करें।

10 of 13
धनु राशि: इस राशि वालों के लिए कार्यों में देरी करने से परेशानी हो सकती है। संतान के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना होगा। हर शनिवार को काले कुतों को गुड़ और काले चने खिलाएं। साथ ही गरीबों को दान करें। 

11 of 13
मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए शनि का वक्री होना लाभकारी होगा। धन और स्वास्थ्य में लाभ के साथ सम्मान में वृद्धि होगी। काली गाय को उड़द  खिलाए या ब्रह्माणों को काली वस्तुएं दान करें। 

12 of 13
कुंभ राशि: इस राशि वालों के लिए अनचाहे कार्य बढ़ सकते हैं। आर्थिक नुकसान हो सकता है। शनिदेव की मूर्ति पर शनिवार को तेल चढांए।
विज्ञापन

13 of 13
मीन राशि: इस राशि वालों के लिए लाभकारी होगा। व्यापार में वृद्धि होने के साथ परिवार में समृद्धि रहेगी। पीपल के पेड़ पर तेल में लोहे की कील डालकर चढ़ाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें