चार महीने बाद शनिदेव वक्री से मार्गी होकर सीधी चाल चले हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित शुभ्रत राम के अनुसार, शाम 4 बजकर 45 मिनट पर शनि ने धनु राशि में ही प्रवेश किया है। इससे सभी राशियों पर अच्छा या बुरा असर पड़ेगा। ऐसे में आप अपनी राशि के अनुसार उपाय करेंगे तो शनिदेव की आप पर खूब कृपा बरसेगी।