ब्रह्मांड के क्रूर ग्रह शनिदेव व्रकी चाल से अब मार्गी होकर कई राशि के जातकों के लिए शुभ संकेत बना रहे हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित संतराम के अनुसार गुरुवार छह सितंबर से शनिदेव अपनी चाल बदलकर मार्गी होंगे। शनिदेव धनु राशि से मार्गी होकर इसी राशि में रहेंगे। ऐसे में कुछ राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ समय आने वाला है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
वृष राशि
वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए रोजगार के अवसर खुलने वाले हैं। हालांकि जो पहले से काम कर रहे हैं उनके कामकाज में कुछ बदलाव हो सकता है, लेकिन करियर के लिहाज से यह बेहद शुभ अवसर है। वहीं आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।
विज्ञापन
3 of 7
मिथुन राशि
मिथुन राशि: इस राशि वालों के काम में फायदा होगा। मेहनत का फल इस समय जरूर बनेगा। वहीं रुका हुआ धन भी वापस मिल सकता है। हालांकि अगर आप क्रोध करेंगे तो इससे आपके बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। ऐसे में ध्यान रखने की जरूरत है।
4 of 7
कर्क राशि
कर्क राशि: इस राशि के जातकों के लिए लंबे समय से चली आ रही बीमारी और कर्ज से निजात मिलने का समय है। इस योग से आपके लिए अनचाहे खर्च के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ समय बिताएं इससे आपके लिए भविष्य में बेहतरी के रास्ते खुलेंगे।
विज्ञापन
5 of 7
सिंह राशि
सिंह राशि : इस राशि के जातकों के लिए शनि देव का मार्गी होना लाभ पहुंचाएगा। जो लोग लव मैरिज का प्लान बना रहे हैं उनके रिश्तों में प्रेम में सफलता मिलेगी। आय के नए स्रोत विकसित होंगे। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। सेहत में सुधार होगा।
विज्ञापन
6 of 7
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
कन्या राशि: इस राशि वालों को आपनी सेहत के प्रति ध्यान देने की जरूरत है। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। कोट कचहरी के मामले में आपको फायदा मिलेगा। वहीं छात्रों को करियर में फायदा मिलेगा।
तुला राशि: इस राशि के जातकों के लिए शनिदेव धन का पिटारा खोलने वाले हैं। इन्हें आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। वहीं यात्रा पर भी जा सकते हैं। नौकरी में तरक्की होगी। अगर कोई पहले से किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है तो उससे निजात मिल सकती है।