फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: शनैश्चरी अमावस्या पर बड़ी संख्या में हरकी पैड़ी पहुंचे श्रद्धालु, लगाई आस्था की डुबकी, तस्वीरें

Sat, 04 Dec 2021 07:58 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
हरिद्वार में गंगा स्नान - फोटो : अमर उजाला
शनैश्चरी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने हरिद्वार में गंगा मैया में पुण्य एवं आस्था की डुबकी लगाई। स्नान कर श्रद्धालुओं ने गंगा का पूजा- अर्चना कर दुग्धाभिषेक किया। गरीब एवं निराश्रितों को अन्न, वस्त्र एवं धन दान किया। 

शनैश्चरी अमावस्या पर धर्मनगरी में गंगा में स्नान के लिए शुक्रवार मध्यरात्रि से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। ब्रह्म मुहुर्त में सुबह चार बजे से हरकी पैड़ी एवं आसपास घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ होने लगी।

हरकी पैड़ी, मालवीय दीप, ब्रह्मकुंड, शिवघाट, प्रेमनगर आश्रम घाट, गोविंदघाट, अमरापुर घाट समेत सभी घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़भाड़ रही। वहीं, सूर्य ग्रहण होने के कारण भी गंगा घाटों पर भीड़ दिखी। ग्रहण खत्म होने के बाद लोग स्नान के लिए घाटों पर पहुंचे। 

इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने मनसा देवी, चंडी देवी, श्री दक्षिण काली मंदिर, दक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किए। श्रद्धालुओं में कोरोना का खौफ नजर नहीं आया। 
विज्ञापन

2 of 5
हरिद्वार में गंगा स्नान - फोटो : अमर उजाला
शनैश्चरी अमावस्या पर शनि मंदिरों में उमड़े श्रद्धालुओं ने शनिदेव की पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने भगवान शनि का तेल से अभिषेक करते हुए शनिदेव की शांति के लिए उपाय किए गए। शनिवार को मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने तिल, तेल, उड़द, लोहा आदि से शनि भगवान का अभिषेक किया एवं मन्नत रखी।
विज्ञापन

3 of 5
हरिद्वार में गंगा स्नान - फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर शनि मंदिरों में भंडारों का आयोजन भी किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं श्रद्धालुओं ने अपने प्रतिष्ठानों के बाहर भी खिचड़ी व हलवे के प्रसाद का वितरण किया। मंदिरों में शाम के समय भव्य आरती का आयोजन किया गया।

4 of 5
हरिद्वार में गंगा स्नान - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही मंदिरों में भी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन भी किया। नारायणी शिला मंदिर में अमावस्या के अवसर पर दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजन किया। इसके साथ ही अपने देव-पितरों को याद कर गंगा में जाकर पिंडदान भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हरिद्वार से हिमालय दर्शन - फोटो : अमर उजाला
दो दिन मौसम खराब रहने के बाद शनिवार को आसमान खुलने से धूप खिली। दो दिनों हुई हल्की बूंदाबांदी से प्रदूषण एवं धुंध हटने से हरिद्वार से हिमालय की चोटियां देख यात्री रोमांचित हो उठे। हाईवे और हरकी पैड़ी से हिमालय की चोटियां देख रही थी। यात्री हिमालय की फोटो अपने मोबाइल में कैद करते नजर आए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें