यहां ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों को अब ऐसी सजा देने की प्लानिंग की जा रही है कि नियम तोड़ने वाले शर्म से पानी-पानी हो जाएंगे।   उत्तराखंड ट्रैफिक पुलिस ने नियम तोड़ने वालों के लिए अनोखी सजा ढूंढ निकाली है।   यातायात निदेशालय ने अपने फेसबुक पेज पर इसकी जानकारी दी है।   जी हां, अब सजा के अंतर्गत ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के वाहन पर बेशर्म का स्टीकर लगा दिया जाएगा।