फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म शूटिंग के लिए जल्द उत्तराखंड आएंगे बॉलीवुड के किंग खान, कई जगह तलाशेंगे लोकेशन 

Wed, 06 Mar 2019 04:52 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
shahrukh khan
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान जल्द ही अपने आने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए उत्तराखंड आ सकते हैं। फिल्म की कहानी के अनुसार अगर उन्हें यहां की लोकेशन पसंद आई तो जल्द ही उनकी फिल्म की शूटिंग हो यहां शुरू हो सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
अजबपुर फ्लाइओवर का उद्घाटन करते सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत
उत्तराखंड का प्राकृतिक सौंदर्य बॉलीवुड डायरेक्टर्स को खूब भा रहा है। यहां लगातार कई बड़े बैनर्स के फिल्मों की शूटिंग हो रही हैं। अब इसी कड़ी में किंग खान भी यहां आने वाले हैं। इसकी जानकारी सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक कार्यक्रम के दौरान दी। अभी उन्होंने फिल्म का नाम नहीं खोला है। 
विज्ञापन

3 of 5
trivendra singh rawat
उन्होंने बताया कि शाहरुख खान इसी महीने उत्तराखंड आ सकते हैं। सरकार उत्तराखंड को फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने पर जोर दे रही है। यह सपना उत्तराखंड में बड़े सुपरस्टारों की फिल्म की शूटिंग के बिना संभव नहीं है। शाहरुख की फिल्म यहां शूट होगी तो यह प्रदेश के लिए भी बेहतर होगा। 

4 of 5
shahid kapoor
इस संबंध में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हमारा प्रयास है कि उत्तराखंड को फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित किया जा सके। इसी के तहत रजनीकांत, शाहिद कपूर, जॉन अब्राहम समेत कई अन्य बड़े सुपरस्टार उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग कर चुके हैं। जल्द ही उत्तराखंड में फिल्म सिटी भी बनने जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tiger Shroff
अभी तक उत्तराखंड में शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म बत्ती गुल-मीटर चालू, जॉन अब्राहम की बाटला हाउस, टाइगर श्रॉफ की स्टूडेंट आफ द ईयर-2, शाहिद कपूर की फिल्फ कबीर सिंह, सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की केदारनाथ और महेश बाबू की साउथ मूवी भी यहां शूट हो चुकी है। वहीं अब अमिताभ बच्चन की एक फिल्म की शूटिंग भी प्रस्तावित है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें